Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

International Yoga Day 2021:न्यूयॉर्क में शानदार ढंग से मना योगा डे,टाइम्स स्क्वायर में 3000 लोगों ने किया योग

International Yoga Day 2021: न्यूयॉर्क में शानदार तरीके से मना योगा डे, टाइम्स स्क्वायर में 3000 लोगों ने किया योग

न्यूयोर्क, 21 जून: दुनियाभर में आज सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ये सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योगा डे की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिली है। सोमवार (21 जून) को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 'टाइम्स स्क्वायर 2021 में सोल्‌स्टिस्' की थीम के साथ पूरे दिन चलने वाला योग उत्सव मनाया गया, जिसमें 3000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ योग किया। टाइम्स स्क्वायर में 3000 से अधिक योगियों का एक साथ अपने योगा मैट पर योग करना देखने लायक था। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टाइम्स स्क्वायर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर एलायंस के साथ की है।

International Yoga Day 2021

भारत के महावाणिज्य दूतावास रणधीर जायसवाल ने एएनआई से कहा, ''हमारा दुनियाभर के सबसे मशहूर जगह टाइम्स स्क्वायर में योग दिवस सेलिब्रेट करना ये दर्शाता है कि योग अब ग्लोबल बन चुका है। योग की शुरुआत भारत में हुई थी लेकिन आज वैश्विक विरासत का हिस्सा है। योग स्वास्थ्य के बारे में है, हमारे प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाने और जीने के तरीकों के बारे में है। योग जीवन जीने का एक तरीका है। हमें एक शांतिपूर्ण और सभ्य समाज के लिए योग को करना चाहिए।''

योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाली रुचिका लाल ने कहा, "टाइम्स स्क्वायर एनवाईसी में योग, प्राणायाम और ध्यान का करना अपने आप में एक अविश्वसनीय अनुभव था। शहर की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी में हजारों योगियों को शांति का अनुभव करते हुए देखना बहुत अच्छा था।''

एक अन्य प्रतिभागी ने कहा, "मैं हर साल टाइम्स स्क्वायर में योग करना पसंग करता हूं। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वाणिज्य दूतावास को धन्यवाद देता हूं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+