अमेरिका में महंगाई की जबरदस्त मार, 40 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड
वाशिंगटन, 10 जूनः महंगाई से इस समय पूरी दुनिया त्रस्त है। अमेरिका में मुद्रास्फीति यानी इंफ्लेशन पिछले 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उपभोक्ता कीमतों में 12 महीने की तुलना में 8.6 फीसदी की उछाल देखने को मिली है। यह आंकड़ा 1981 के बाद से सबसे हाइएस्ट लेवल पर है।

देश के श्रम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मुद्रास्फीति मई में 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई और 12 महीने पहले की तुलना में 8.6% बढ़ी। अप्रैल से मई में भोजन, गैस और अन्य आवश्यकताओं की लागत 1% से बढ़ी है। जबकि मार्च से अप्रैल तक इसमें 0.3% की वृद्धि हुई थी। इसके साथ ही देश में कुछ महीनों से गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले मुद्रास्फीति यानी महंगाई दुनियाभर के लिए समस्या थी। कोरोना की वजह से दुनिया भर की सरकारों ने अर्थव्यवस्था को तेज करने के लिए बाजार में खूब पैसे डाले थे। केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की थी। लेकिन अब यह समस्या और गंभीर हो गई है। बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने को रोकने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।
अमेरिका में लोगों ने यात्रा, मनोरंजन और बाहर खाने सहित सेवाओं पर खर्च करना शुरू कर दिया है, एयरलाइन टिकट, होटल के कमरे और रेस्तरां के भोजन की लागत बढ़ गई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में और तेजी ला दी है। और चीन द्वारा शंघाई और अन्य जगहों पर सख्त COVID लॉकडाउन में ढील देने के साथ, उसके अधिक नागरिक गाड़ी चला रहे हैं, जिससे तेल की कीमतें और भी अधिक बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications