यहां पुलिस में भर्ती से पहले महिलाओं को देना पड़ता है 'वर्जिनिटी टेस्ट'

नयी दिल्ली। किसी भी देश की आर्मी या पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता का होना आवश्यक है। शारीरिक रुप से सक्षम लोग ही देश की सेवा कर सकते हैं। सेना में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है, लेकिन भर्ती का तरीका सबके लिए एक ही होता है।

indonesia police

भले ही ये कानून सब पर लागू होते हो, लेकिन इंडोनेशिया पुलिस पर ये लागू नहीं होता। जी हां इंडोनेशिया में ह्यूमन राइट्स वाच के एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया पुलिस में महिलाओं की भर्ती से पहले उनका वर्जिनिटी टेस्ट किया जाता है। यहां महिलाओं की पुलिस में भर्ती से के दौरान 'टू-फिंगर टेस्ट' से गुजरना पड़ता है।

सीएनएन में छपी खबर के मुताबिक अगर इंडोनेशिया में किसी महिला को फोर्स में शामिल होना है तो उसे 'वर्जिनिटी टेस्ट' पास होना लाजमी है। यहां के नियमों के मुताबिक पुलिस में भर्ती होने के लिए महिला का अविवाहित होना भी जरूरी है। ये कोई नया नियम नहीं है। यहां के नेशनल पुलिस वेबसाइट पर भी इन बातों का जिक्र किया गया है।

ह्यूमन राइट्स वाच ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले इंडोनेशिया के 6 शहरों के महिला पुलिस फोर्स से बात की। इस रिपोर्ट में शामिल सभी महिलाओं ने कहा कि उन्हें भर्ती से पहले 'टू-फिंगर टेस्ट' से गुजरना पड़ा और यह टेस्ट बेहद ही खौफनाक है। जब इस रिपोर्ट को लेकर इंडोनेशिया के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि यह टेस्ट सिर्फ यह जानने के लिए किया जाता है कि महिला कहीं किसी जननांग रोग से पीड़ित तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+