इंडोनेशिया में 7.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके
जकार्ता। इंडोनेशिया में शुक्रवार को एक बार फिर तेज भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 7.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद पूरे देश में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार मध्य इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, इंडोनेशियाई आपदा प्रबंधन एजेंसी USGS ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है।
इसी सप्ताह बुधवार को इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 मापी गई थी। आचे प्रांत में आए इस भूकंप में कई घरों को नुकसान हुआ था। इस भूकंप में एक की मौत भी हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई और अगस्त में इंडोनेशिया कई भूकंप को झेल चुका है, जिसमें में अब तक कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। 2004 में उत्तरी इंडोनेशियाई सुमात्रा के एक बड़े भूकंप ने हिंद महासागर में सुनामी की शुरुआत ला दी थी, जिससे 13 देशों में 2,26,000 लोग मारे गए। जिनमें इंडोनेशिया में 120,000 से अधिक लोग शामिल थे।