इंडोनेशिया की पुलिस ने दी जानकारी, किम जोंग उन की हत्या करने वाली लड़की करती थी लाफ प्रैंक स्टंट
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई की हत्या के मामले में इंडोनेशिया की पुलिस ने खुलासा किया है।
जकार्ता। उत्तर कोरियाई नेता के किम जोंग उन के सौतेले भाई की हत्या में महिला को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि उन के सौतेले भाई की हत्या मलेशिया में एक हवाई यात्रा के दौरन कर दी गई थी। संभावना जताई जा रही है कि महिला कॉमेडी शो प्रैंक का हिस्सा है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह जानकारी मलेशियन ऑथारिटी से मिली है।

टिटो कैरनवियन ने इंडोनेशिया में पत्रकारों को बताया कि 25 वर्षीय, सिटी ऐशा जस्ट फॉर लॉफ्स स्टाइल प्रैंक में काम करती थी जिसके लिए उसे मेहनताना मिलता था। टिटो ने जानकारी दी कि सिटी और उसके साथ एक अन्य महिला, प्रैंक स्टंट्स पर्फॉर्म करती थीं जिसमें पुरुषों को उनके करीब आने के लिए मनाते थे। ये दोनों पुरुषों की आंखों में उन पर पानी छिड़कते हुए खुद की ओर सम्मोहित करती थीं।
कैरनवियन ने कहा कि ऐसा काम तीन या चार बार करने के लिए उन्हें चंद डॉलर मिलते थे। बताया कि इससे पहले दोनों ने आखिरी बार किम जोंग नैम पर कथित तौर से उस संदिग्ध पदार्थ का छिड़काव किया था। उन्होंने कहा कि सिटि को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी ओर से की जा रही प्रक्रिया विदेशी लोगों के साथ हत्या किए जाने के प्रयास में शामिल होती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कि जोंग नैम के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और 2 पत्नियां थीं। दोनों पत्नियां क्रमश: मकाउ और बीजिंग रहती थीं।
जानकारी दी गई कि नैम के शव पर दावा करने के लिए कोई नहीं आया। कहा कि फिलहाल इस मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
ये भी पढ़ें: एनकाउंटर के समय पत्थरों की जगह अब पेट्रोल बम जवानों पर फेकेंगे कश्मीर के उपद्रवी












Click it and Unblock the Notifications