इंडोनेशिया में धमाका, 27 की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 27 की मौत और 40 से ज्यादा लोगों की घायल होने की पुष्टी गई है। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक पटाखे की फैक्ट्री में हुआ है। यह धमाका जकार्ता के पास इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स टांगेरंग शहर में हुआ है। धमाके आने के कई घंटों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

पटाखे की फैक्ट्री में यह धमाका सुबह करीब 9 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं, लेकिन मरने वालों की स्पष्ट जानकारी अभी नई बताई गई है।
इस भयानक धमाके ने पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया है। पटाखे की फैक्ट्री रेजीडेंट एरिया के नजदिक होने के कारण कई लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications