ब्राजील को अध्यक्षता सौंपने का साथ ही खत्म हो गया दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन, नवंबर में होगी वर्चुअल बैठक
G20 Summit 2023 Conculaded: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो दा सिल्वा को जी 20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन खत्म हो गया है।
नई दिल्ली में जी20 नेताओं को संबोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने जी20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की और उन्होंने नवंबर में जी20 देशों के वर्चुअल शिखर सम्मेलन करवाने का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसपर सहमति बन गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो दा सिल्वा को जी 20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंप दी है।

जी20 शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने के लिए वैश्विक मानकों को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, कि दुनिया को बहुपक्षीय विकास बैंकों के दायरे का विस्तार करने की जरूरत है और कहा, कि बहुपक्षीय विकास बैंकों पर निर्णय तत्काल और प्रभावी होने चाहिए।
भारत में खत्म हुआ जी20 शिखर सम्मेलन
इससे पहले आज विश्व नेताओं ने महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट की यात्रा के साथ आज के कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वियतनाम के लिए रवाना हो गये।
इसके बाद अन्य नेता भारत मंडपम में "वन फ्यूचर" नामक जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे और समापन सत्र में भाग लिया। इस बीच, यूके के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और पूजा अर्चना की।
वहीं, इस बार के जी20 शिखर सम्मेलन की सबसे बड़ी बात ये रही, कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-मध्य पूर्व-यूरोप मेगा आर्थिक गलियारे की शुरुआत की घोषणा की। इस पहल में भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications