कोरोना से मौत की दहशत में महिला ने अपनी बेटी को 15 बार चाकूओं से गोदा, हुई मौत

लंदन, जून 26। कोरोना की दहशत लोगों में इस कदर घर कर चुकी है कि लोग हत्या या फिर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम भी उठा ले रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ब्रिटेन की राजधानी लंदन से सामने आया है, जहां कोरोना से मौत के खौफ में एक 36 साल की महिला ने अपनी 5 साल की बेटी की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में अदालत ने महिला को दोषी करार दिया है।

Knife attack

कोरोना के खौफ में महिला ने उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि जब वो कोरोना संक्रमित हुई तो उसे इस बात का डर सताने लगा कि वो बच नहीं पाएगी। इसी डर की वजह से उसने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या करने की सोची। महिला को ये डर था कि उसकी मौत के बाद उसकी 5 साल की बेटी कैसे रहेगी। बस इसी चिंता में उस महिला ने अपनी बेटी को मार दिया।

महिला ने 15 बार चाकूओं से गोदा

महिला ने बताया कि साउथ लंदन के अपने घर के बेडरूम में अपनी बेटी को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला के मुताबिक, उसने बेटी पर करीब 15 बार चाकू से वार किया। उसके पति ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन की पाबंदियों ने महिला पर काफी बुरा प्रभाव डाला है, इसके चलते उसने ऐसा भयानक कदम उठा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+