दो हफ्तों से गायब भारतीय लड़की की उसकी ही कार की डिक्‍की में मिली लाश

शिकागो। अमेरिकी राज्‍य इलिनियॉस में 34 साल की भारतीय लड़की का शव मिला है। दो हफ्ते पहले यह लड़की गायब हो गई थी और अब रहस्‍यमय परिस्थितियों में उसकी लाश उसकी कार में मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की का शव कंबल में लिपटा हुआ था। इससे पहले एक और भारतीय लड़की की शिकागो में यौन उत्‍पीड़न के बाद हत्‍या का मामला सामने आया था। इस नए मामले ने अमेरिका में बसे भारतीयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

sureel.jpg

आखिरी बार जिम के लिए निकली थी सुरील

इस लड़की का नाम सुरील डाबावाला बताया जा रहा है। एक जनवरी से सुरील अपने घर से लापता थीं। वह इलिनियॉस के स्‍कमबर्ग में रहती थीं। स्‍कमबर्ग पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि 30 दिसंबर को वह घर से निकली थीं और एक जनवरी को परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरील, घर से जिम के लिए निकली थीं और आखिरी बार उन्‍हें अपनी कार ड्राइव करते हुए देखा गया था। शिकागो ट्रिब्‍यून ने उनके परिवार के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

सुरील के घर वालों ने ली जासूसों की मदद

सोमवार को शिकागो पुलिस डिपार्टमेंट ने स्‍कमबर्ग पुलिस से कॉन्‍टेक्‍ट किया। पुलिस ने बताया कि उन्‍हें गाड़ी के अंदर एक व्‍यक्ति का शव मिला है। यह कार लापता डाबावाला की थी। शिकागो पुलिस की तरफ से अब मामले की जांच डेथ इनवेस्टिगेशन के तौर पर की जा रही है। सुरील के परिवार की तरफ से निजी जांचकर्ता मामले के लिए हायर किए गए थे। उन्‍होंने शिकागो के वेस्‍ट गारफील्‍ड पार्क में सुरील की सफेद रंग की सेडान कार को देखा था। शिकागो पुलिस के प्रवक्‍ता केली बारटोली ने बताया कि कार देखे जाने के बाद पुलिस को बुलाया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+