प्रेमी से मिलने के लिए भागकर पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौटेगी, पति नसरूल्ला ने बताया कारण

पाकिस्तान के खैबर पख्तून ख्वा के एक गांव में पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने भारत से पहुंची 34 वर्षीय अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। इसका खुलासा अंजू के पाकिस्तानी पति ने किया है।

अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू मानसिक रूप से परेशान चल रही है और अपने बच्चों को बुरी तरह से याद कर रही है।

Anju return Pakistan

अंजू के पति नसरुल्लाह ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं।'' नसरुल्ला ने आगे कहा, "वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।"

अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। नसरुल्ला ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। उन्होंने कहा, "उनके लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चले जाएं।"

नसरूल्ला ने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस चली जाएंगी। उन्होंने कहा, ''इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएंगी।'' नसरूल्ला ने कहा कि अगर उसे वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।

अंजू और उनके पति इस साल अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार एक दिवसीय दौरे पर पेशावर आए हुए थे। उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घरों को देखने की गहरी इच्छा व्यक्त की है।

यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए अंजू ने कहा था, "मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी।"

आपको बता दें कि 25 जुलाई को इस्लाम कबूल के बाद अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+