Georgia में भारतीयों के साथ ज्यादती, फुटपाथ पर भूखा बैठाया, वीडियो भी बनाए, इस लड़की ने खोली पोल
Georgia: एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि जॉर्जिया के सीमा अधिकारियों ने 56 भारतीय पर्यटकों के साथ "अमानवीय व्यवहार" किया। उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया गया। वह इस दौरान जॉर्जिया में एंट्री ले रही थीं। यह घटना सदखलो में हुई, जो जॉर्जिया और आर्मेनिया के बीच एक प्रमुख सीमा चौकी है।
'ठंड में भूखा बिठाया'
महिला ध्रुवी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (@pateldhruvee) में बताया कि यात्रियों को बिना भोजन और शौचालय के ठंड में बाहर बैठने के लिए मजबूर किया गया। पटेल के अनुसार, सभी यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और किसी भी प्रकार के संचार की अनुमति नहीं दी गई।

"जानवरों की तरह किया व्यवहार"
पटेल ने लिखा, "हमें मवेशियों की तरह फुटपाथ पर बैठाया गया। उन्होंने अपराधियों की तरह हमारे वीडियो बनाए लेकिन हमें रिकॉर्डिंग से रोका।" ध्रुवी के मामले के बाद लोग जॉर्जिया को लेकर अपने अनुभव बताते हुए सामने आ रहे हैं।
वीज़ा को बताया "गलत"
पटेल का कहना है कि अधिकारियों ने बिना दस्तावेज़ों की जांच किए कहा कि यात्रियों के वीज़ा "गलत" हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "यह शर्मनाक और अस्वीकार्य है कि जॉर्जिया भारतीयों के साथ ऐसा व्यवहार करता है।" ध्रुवी पटेल की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, "हमें पहले अपनी नागरिक भावना सुधारनी चाहिए, सम्मान अर्जित करना पड़ता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा, "जब यह व्यवहार बार-बार हो रहा है, तो भारतीय वहां क्यों जाते हैं?"
जॉर्जिया के बहिष्कार की मांग
कुछ यूजर्स ने जॉर्जिया के बहिष्कार की मांग की। एक ने लिखा, "जॉर्जिया में घोटाले और नस्लवाद बहुत हैं, यह यात्रा के लायक नहीं है।" वहीं एक अन्य ने 2019 की यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब मैं वहां पहुंचा था, उन्होंने मुझे अपराधी की तरह देखा। यह कई सालों से भारतीयों को परेशान कर रहे हैं।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications