ईरान में भारतीय बैडमिंटन तान्या हेमंत ने खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल, फिर हिजाब पहनने को किया मजबूर

इस टूर्नामेंट में महिला मैचों के दौरान किसी पुरुष दर्शकों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रवेश द्वार पर 'पुरुषों को अनुमति नहीं' लिखा एक बोर्ड लटका हुआ था।

Tanya Hemanth forced to wear hijab

Image: Oneindia

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित 31वें ईरान फज्र इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में विमेंस सिगंल का खिताब जीत लिया। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय और हमवतन तसनीम मीर को सीधे गेम में हरा दिया। दिन के सबसे छोटे मैच में तान्या के सामने तसनीम नहीं टिक पाईं। तान्या ने मुकाबले को 21-7, 21-11 से अपने नाम कर लिया। हालांकि तान्या की इस जीत के साथ ही एक विवाद गहराने लगा है।

हिजाब पहनने को किया मजबूर

दरअसल मैच जीतने के बाद तान्या के साथ पदक समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाकया हुआ। पोडियम पर जाने से पहले उन्हें हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया। तान्या को मेडल पहनने के लिए ईरानी नियम को मानना पड़ा। इससे पिछली बार जब तसनीम ने खिताब जीता था तब भी यह नियम लागू था।

आयोजकों ने पहले ही बना रखा था नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के आयोजकों ने पहले ही यह बता दिया था कि पोडियम पर पहुंचने वाली खिलाड़ियों को हिजाब पहनना होगा। टाइमस् ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आयोजकों ने ये निमय बनाया था कि जो भी महिला खिलाड़ी पदक लेने पोडियम पर जाएंगी उन्हें अपने सिर पर दुपट्टा या हिजाब रखना होगा। हालांकि ये शर्त टूर्नामेंट के प्रोस्पेक्टस से गायब था। इस टूर्नामेंट के प्रोस्पेक्ट्स पर वहीं नियम लिखे हुए थे जो नियम दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट्स में लिखे होते हैं।

पुरुष दर्शकों को नहीं थी मैच देखने की अनुमति

दिलचस्प बात यह है कि इस टूर्नामेंट में महिला मैचों के दौरान किसी पुरुष दर्शकों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रवेश द्वार पर 'पुरुषों को अनुमति नहीं' लिखा एक बोर्ड लटका हुआ था। महिला मैच में रेफरी और अंपायर भी महिला ही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल मैच हुए थे। महिलाओं के मैच सुबह और पुरुषों के दोपहर में आयोजित हुए। इस टूर्नामेंट में अपनी बेटियों के साथ गए पिता को भी मैच देखने को नहीं मिला। सिर्फ मिश्रित युगल के दौरान ही पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मैच देखने की अनुमति मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+