भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई बालेश धनखड़ ने किया शर्मसार, 5 कोरियन महिलाओं से सीरियल रेप में दोषी करार
बालेश धनखड़ को लेकर जांच में पता चला, कि वो अलग अलग बहानों से कोरियन लड़कियों को अपने अपार्टमेंट में ले जाता था और फिर ड्रग्स देकर उन्हें बेहोश कर देता था और उसके बाद उनसे रेप करता था।

Balesh Dhankhar Australia: एक तरह जहां भारतीय मूल के लोग, पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, अलग अलग देशों की न्यायपालिका, कार्यपालिका और बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़े बड़े ओहदे पर पहुंच रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के बालेश धनकड़ ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के एक प्रमुख सदस्य बालेश धनखड़ को सिडनी में पांच कोरियाई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर सीरियल बलात्कार करने का दोषी पाया गया है।
ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेश धनखड़ को ऑस्ट्रेलिया के हाल के इतिहास में सबसे खराब बलात्कारियों में से एक बताया गया है। जिसने ड्रग्स देकर कोरियाई महिलाओं के साथ बलात्कार किया।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने बताया, कि सिडनी के डाउनिंग सेंटर में एक जिला अदालत के जूरी ने सोमवार को बालेश धनखड़ को दोषी पाया है। जूरी ने पाया, कि बालेश धनखड़ 'राजनीति से जुड़ा शिकारी' था, जिसने पांच कोरियाई महिलाओं को झूठ के जाल में फंसाया, उन्हें ड्रग्स देकर बेहोश कर दिया और फिर उनसे बलात्कार किया।
ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने दावा किया है, कि वो बालेश धनखड़ ऑस्ट्रेलिया में 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' के पूर्व प्रमुख रह चुका है।
बेहद खतरनाक हैं बालेश पर लगे आरोप
जिला अदालत में जूरी ने पाया है, कि बालेश धनखड़ ने कोरियाई महिलाओं से रेप को रिकॉर्ड भी किया था और इसके लिए उसने बेडसाइड अलार्म घड़ी और अपने फोन पर छिपे कैमरे का इस्तेमाल किया और इस यौन उत्पीड़न को रिकॉर्ड किया। ऑस्ट्रेलियन अखबार ने लिखआ है, कि "बालेश धनखड़ सिडनी के हाल के इतिहास में सबसे खराब बलात्कारियों में से एक है।"
डेटा विशेषज्ञ धनखड़ सोमवार को उस समय रो पड़ा, जब ज्यूरी फोरमैन ने उनके खिलाफ लगाए गए 39 आरोपों में से हर एक आरोप के लिए उसे "दोषी" करार दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जूरी के फैसले के बाद बालेश धनखड़ ने कोर्ट ले जमानत मांगी, लेकिन जिला जज माइकल किंग ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सिडनी की पुलिस बालेश धनकड़ के हाथों में हथकड़ी लगाकर उसे लेकर चली गई। रिपोर्ट में कहा गया है, कि 43 साल के धनखड़ को मई में फिर से अदालत का सामना करना पड़ेगा और इस साल के अंत में सजा सुनाई जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेश धनखड़ की पत्नी भी जूरी के फैसले के बाद कोर्ट रूम में रो पड़ी, जो अकसर सुनवाई के दौरान उसके साथ कोर्ट आती थी।
धनखड़ ने एक बार जिला अदालत में रोते हुए कोरियन महिलाओं से झूठ बोलने की बात कबूल की थी और कहा था, कि विवाहेतर संबंध टूटने के बाद वह अकेला था। रिपोर्ट में कहा गया है, कि उसने अपने अकेलेपन को अपनी शादी की "अधूरी" अंतरंगता के लिए जिम्मेदार ठहराया।
केस लड़ने के लिए बेच दी संपत्ति
ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेश धनखड़ ने कोर्ट में अपना बचाव करने के लिए पहले खुद का और बाद में अपने परिवार की संपत्तियों को भी बेच दिया और उसने अपने लिए ऑस्ट्रेलिया के बड़े ऊभरते हुए बैरिस्टर को नियुक्त किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि 2018 में पुलिस को अन्य महिलाओं के साथ धनखड़ के दर्जनों वीडियो मिले। कुछ वीडियोज में महिलाओं को बेहोश देखा गया है, जो कुछ वीडियो में अर्धबेहोशी की हालत में उन्हें रेप के समय धनखड़ का विरोध करते हुए देखा गया है, तो कुछ वीडियो में उन्हें बुरी तरह से कराहते हुए देखा गया है।
आरोपी धनखड़ ने अपने कंप्यूटर में बेहद व्यवस्थित तरीके से उन वीडियोज को छिपाकर रखा हपआ था और प्रत्येक फोल्डर को कोरियाई महिलाओं के नाम से लेबल किया गया था। फिर जासूसों को धनखड़ के ब्राउजर में बुकमार्क की एक सीरीज मिली।
एक वीडियो 95 मिनट का था, जिसमें सेक्स करने से पहले आधी बेहोश महिलाओं को मोंटाज बनाया गया था। वहीं, धनखड़ मामले की जांच करने वाले न्यू साउथ वेल्स के पुलिस अधिकारी, सार्जेंट कैटरीना गायडे ने बताया, कि धनखड़ एक अशां को संदेह था कि धनखड़ एक अशांत कल्पना में जी रहा था।
ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो इतने खतरनाक थे, कि कोर्ट रूम में वीडियो देखते समय जूरी बार बार परेशान हो रही थी और एक बार जूरी ने वीडियो को बंद कर, जल्दी से अपने घर चले गये।












Click it and Unblock the Notifications