अदन की खाड़ी में लाइबेरियन शिप पर ड्रोन अटैक, भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई जांबाजी, 23 लोगों को बचाया
Indian Navy: बीते कुछ वक्त से समुद्री रास्ते पर आने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही है। लाल सागर में हूती विद्रोही अलग-अलग व्यापारिक जहाजों (merchant ship)को निशाना बना रहे हैं।ऐसे में अब लाइबेरियन जहाज अदन की खाड़ी में ड्रोन हमले की चपेट में आ गया।
जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय नौसेना ने एक बार फिर जांबाजी दिखाते हुए शिप पर सवार 13 भारतीयों सहित 23 लोगों को सकुशल बचाया।

भारतीय नौसेना ने सोमवार को अदन की खाड़ी में हमले के बाद चालक दल के 23 सदस्यों को ले जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज को बचा लिया है। मंगलवार को नौसेना ने बताया कि अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पार कर रहे जहाज में 4 मार्च की शाम को "ड्रोन/मिसाइल हमले" के कारण आग लगने की सूचना मिली थी।
नौसेना ने बताया कि आईएनएस कोलकाता को समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए इसी समुद्री क्षेत्र में तैनात किया गया है। जिसको तुरंत 22:30 बजे तक घटना स्थल पर पहुंच गया। INS कोलकाता के 12 कर्मियों की एक विशेष अग्निशमन टीम आग पर काबू पाने के लिए 5 मार्च की सुबह जहाज पर चढ़ी।
अवशिष्ट जोखिमों का आकलन करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेषज्ञ विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम भी जहाज पर चढ़ी।
बता दें कि हूती विद्रोही बीते चार महीने में कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बना चुके हैं। हूतीनवंबर के मध्य से दक्षिणी लाल सागर में और उसके आसपास व्यापारी और सैन्य जहाजों पर हमला कर रहे हैं, जाहिरा तौर पर हमास के समर्थन में क्योंकि यह गाजा में इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है। समूह ने कहा है कि जब तक इजराइल लड़ाई बंद नहीं करता तब तक वह जहाजों को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications