जहाजों पर हमला... अरब सागर में इंडियन नेवी ने तैनात किए तीन युद्धपोत, हूती विद्रोहियों से होगी जंग?
Indian Navy Deploy Warships in Arabian Sea: अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर होने वाले हमलों के बीच इंडियन नेवली ने सर्विलांस के लिए लंबी दूरी के P-8I गश्ती विमान और अरब सागर में युद्धपोत INS मोरमुगाओ, INS कोच्चि और INS कोलकाता को तैनात कर दिया है।
भारतीय नौसेना की विस्फोटक आयुध निपटान टीम ने सोमवार को मुंबई बंदरगाह पर अपने व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो की जांच किया, जिसे दो दिन पहले अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट पर एक ड्रोन ने निशाना बनाया था, जब जहाज न्यू मैंगलोर बंदरगाह के रास्ते में था।

अरब सागर में तीन युद्धपोत की तैनाती
अधिकारियों ने कहा, कि अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के बाद, नौसेना ने निगरानी के लिए लंबी दूरी के पी-8आई गश्ती विमान और क्षेत्र में युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को "निवारक उपस्थिति" बनाए रखने के लिए तैनात किया है।
इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर और अदन की खाड़ी में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा कथित तौर पर विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लाइबेरिया के ध्वज वाले एमवी केम प्लूटो पर शनिवार का ड्रोन हमला किया गया था।
इस जहाज में 21 भारतीय क्रू मेंबर्स के साथ साथ वियतनाम के क्रू मेंबर्स भी सवार थे, हालांकि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, हमले के क्षेत्र और जहाज पर पाए गए मलबे का विश्लेषण ड्रोन हमले की ओर इशारा करता है।
प्रवक्ता ने कहा, कि "जहाज के पहुंचने के बाद भारतीय नौसेना विस्फोटक आयुध निपटान टीम ने हमले के प्रकार और प्रकृति का प्रारंभिक मूल्यांकन करने के लिए जहाज का निरीक्षण किया।"
उन्होंने कहा, कि "हालांकि, इस्तेमाल किए गए विस्फोटक के प्रकार और मात्रा सहित हमले के वेक्टर को स्थापित करने के लिए आगे फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी।"
हमले पर अमेरिका बनाम ईरान
जहाज पर हुए हमले के बाद पेंटागन के प्रवक्ता ने रविवार को जारी एक बयान में समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, कि जहाज पर ईरान की ओर से दागे गए एकतरफ़ा हमले वाले ड्रोन ने हमला किया था।
आपको बता दें, पिछले एक हफ्ते में भारत आने वाले दो जहाजों को निशाना बनाया गया है और पिछले दो महीने में लाल सागर में 10 व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले किए गये हैं, जहां इज़राइल हमास आतंकवादियों से लड़ रहा है।
शुक्रवार को, व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक रूप से अमेरिकी खुफिया जानकारी जारी की थी, कि ईरान ने हूतियों को ड्रोन, मिसाइल और सामरिक खुफिया जानकारी प्रदान की, जो राजधानी सना सहित यमन के विशाल हिस्सों को नियंत्रित करते हैं।
लेकिन, रविवार को भी ईरान के उप विदेश मंत्री ने शनिवार को अमेरिकी आरोपों को खारिज कर दिया था, कि तेहरान वाणिज्यिक जहाजों पर यमनी विद्रोहियों के हमलों में शामिल है। ईरान के उप-विदेश मंत्री ने कहा था, कि यमनी विद्रोही समूह अपने दम पर काम कर रहा था। पेंटागन ने दावा किया है, कि यमन के ईरान-गठबंधन हूती विद्रोहियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हूती विद्रोहियों ने ये हमले किए हैं।
ईरान के उप विदेश मंत्री अली बघेरी ने मेहर समाचार एजेंसी को बताया, कि "प्रतिरोध (हूती विद्रोही) के पास अपने उपकरण (हथियार) हैं... और वह अपने निर्णयों और क्षमताओं के अनुसार कार्य करता है।"












Click it and Unblock the Notifications