सिंगापुर में भारतीय दंपति के साथ रमजान स्नैक्स को लेकर बदसलूकी, सुपरमार्केट को मांगनी पड़ी माफी
फराह ने 9 अप्रैल को फेसबुक पर ये पोस्ट किया था जिस पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है। लोगों ने कपल का समर्थन करते हुए फेयरप्राइस को तत्काल माफी मांगने की अपील की।

सिंगापुर में एक प्रमुख सुपरमार्केट चेन NTUC FairPrice ने एक मुस्लिम दंपत्ति से माफी मांगी है। दरअसल सुपरमार्केट के एक स्टाफ ने रमजान के दौरान मुस्लिम ग्राहकों को मिलने वाले कॉम्प्लीमेंट्री स्नैक्स लेने से रोक दिया था। स्टाफ ने कहा था कि ये स्नैक्स भारतीय नहीं, मलेशियाई लोगों के लिए हैं।
भारतीय मूल के 36 वर्षीय जहांबर शालिह और उनकी 35 वर्षीय पत्नी फराह नाद्या ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ रविवार शाम को NTUC फेयरप्राइस आउटलेट पर खरीदारी करने को गए थे, जहां उनके साथ ऐसी घटना हुई।
फरहा ने लिखा है कि जब वे सुपरमार्केट पहुंची तो उन्हें पता चला कि वहां पर रोजा रखने वालों के उपवास तोड़ने के लिए मुफ्त स्नैक्स मिल रही हैं। ऐसे में वे भी स्नैक्स लेने के लिए आगे बढ़े लेकिन उन्हें वहां के स्टाफ ने उन्हें दूर जाने को कहा। उसने बेहद कड़े लहजे उसे कहा कि ये भारतीयों के लिए नहीं है।
फराह ने इसे लेकर लिखा है कि वह स्टाफ के इस व्यवहार से चकित हो गईं। जहांबर ने उस स्टाफ को समझाना चाहा कि यह सभी मुसलमानों के लिए है। क्योंकि सभी मलय मुसलमान नहीं हैं और कुछ भारतीय मुसलमान हो सकते हैं। इस पर कर्मचारी ने कहा कि उन्हें इसका आदेश मिला हुआ है।
फराह ने फेसबुक पर लिखा, "जहांबर भारतीय हैं, जबकि वह भारतीय-मलय हैं। वे वहां मुफ्त उपहार लेने का इरादा भी नहीं कर रहे थे, लेकिन इस तरह की समावेशी पहल की सराहना करने के लिए वहां पहुंचे थे। लेकिन मुझे लगता है कि हमने बहुत जल्दी बात कर ली।"
फराह ने 9 अप्रैल को फेसबुक पर ये पोस्ट किया था जब कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, फेयरप्राइस शॉप ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में सोशलमीडिया के द्वारा जानकारी मिली है। उन्हें इस घटना को लेकर गहरा खेद है।












Click it and Unblock the Notifications