चैरिटी के लिए खरीदी 25 पाउंड की टिकट, ड्रॉ में जीत गया 29 करोड़ का महल जैसा घर

नई दिल्ली, 12 अगस्त: सपनों का घर बनाना हर शख्स का ड्रीम होता है। सोचिए आपको आपके सपनों का घर फ्री में मिल जाए तो? ऐसा सोचते ही रोमांच पैदा हो जाता है। लेकिन ये सपना विदेश में रहने वाले एक इंडियन का सच हुआ है। ब्रिटेन में रहने वाले 58 वर्षीय उत्तम परमार ने एक 2400 रुपए के लकी ड्रॉ में 29 करोड़ रुपए की शानदार हवेली जीती है। पांच एक में फैला ये मेंशन इतना खूबसूरत है, कि देखने वालों के होश उड़ गए।

अस्पताल के बेड पर मिली घर जीतने की खबर

अस्पताल के बेड पर मिली घर जीतने की खबर

58 वर्षीय उत्तम परमार ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ के लकी विनर बने हैं। संचालन प्रबंधक परमार ने जुलाई में इस हाउस ड्रॉ की टिकट 25 पाउंड में खरीदी थी। उत्तम फिलहाल लीसेस्टरशायर के एशबी-डे-ला-ज़ौच के पास अपने चार-बेडरूम वाले घर में अपनी पत्नी और अपने एक लड़के के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में थे जब ओमेज़ टीम ने उन्हें ये खबर दी।

मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैंने घर जीता है फिर...

मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैंने घर जीता है फिर...

उत्तम ने बताया कि, जब हमें ये लकी ड्रॉ जीतने की जानकारी मिली तो हमने अपने 26 वर्षीय बेटे हारून को उस टिकट और विनर के नंबर को चेक करने के लिए बुलाया। उसने तीन बार वह नंबर चेक किया। तब हमें विश्वास हुआ कि हम एक बहुत बड़ा इनाम जीते हैं। "हालांकि, हमें अभी भी विश्वास नहीं था कि हम मेंशन जीत चुके हैं। जब ओमेज़ का कर्मचारी मेरे घर आया और उसने हमें बताया कि हमने लकी ड्रॉ जीता है।

घर ऐसा की फाइव स्टार होटल भी पड़ जाए फीका

घर ऐसा की फाइव स्टार होटल भी पड़ जाए फीका

उत्तम ने बताया कि, मैंने हर ओमेज़ ड्रॉ की टिकटें खरीदी है। कई मिलियन पाउंड का घर बंधक मुक्त आता है। जिसमें स्टांप शुल्क और कानूनी शुल्क शामिल हैं। उत्तम को बसने में मदद करने के लिए 50,000 पाउंड नकद भी दिए गए हैं। कॉर्नवाल के उत्तरी तट पर रॉक के पास स्थित लग्जरी मेंशन 4,200 वर्ग फुट में बना है। इसके हवेली के साथ पांच एकड़ भी मिल रही है। इसे आसपास के कोर्निश ग्रामीण इलाकों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।

घर के साथ रहने के लिए कंपनी ने दिए 50 लाख रुपए

घर के साथ रहने के लिए कंपनी ने दिए 50 लाख रुपए

इस घर में चार बेडरूम हैं। इसके अलावा समुद्र की ओर उसका शानदार पोर्च है। घर अंदर की सुविधाओं की बात करें तो वह बेहद ही लग्जरी हैं। उत्तम कुमार को मिलने वाला ये घर पूरी तरह से फर्निश्ड है। उन्हें घर में सिर्फ कपड़ों के साथ जाकर रहना है। यही नहीं कंपनी उन्हें बसने के लिए 50 लाख रुपए भी दे रही है। मुख्य बेडरूम का अपना डीलक्स बाथरूम है। अन्य तीन कमरे भी बेहद शानदार हैं। उनमें शानदार लग्जरी की चीजें उपलब्ध हैं।

घर के अंदर लग्जरी का हर सामान है मौजूद

घर के अंदर लग्जरी का हर सामान है मौजूद

उत्तम ने कहा कि,मैंने हमेशा अपने आप को एक भाग्यशाली व्यक्ति माना है। सबसे पहले मेरे अद्भुत परिवार के कारण। इससे पहले उत्तम लकी ड्रॉ में एक टीवी और डाइनिंग टेबल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं तीन मिलियन पाउंड के घर के रूप में असाधारण कुछ भी जीतूंगा!हमारा एक बड़ा विस्तारित परिवार है। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे सभी अपने अगले जन्मदिन की पार्टियों को यहां रखने के लिए कहेंगे।

इस प्रॉपर्टी का को रेंट पर भी उठा सकते हैं उत्तम

इस प्रॉपर्टी का को रेंट पर भी उठा सकते हैं उत्तम

उत्तम कुमार चाहें तो इस घर को रेंट पर दे सकते हैं या फिर उसे बेच सकते हैं। एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि, अगर ये घर पीक सीजन में रेंट पर दिया जाता है तो इसके महीने 15 हजार पाउंड करीब 14.5 लाख रुपए मिलेंगे। इस ड्रा में जुटाई गई धनराशि ब्लड कैंसर यूके को गई है, जो रक्त कैंसर में अनुसंधान के वित्तपोषण के लिए समर्पित एक चैरिटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+