ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय कैब ड्राइवर पर हमला, ड्राइवर को कहा 'ब्‍लडी इंडियन'

ऑस्‍ट्रेलिया के तस्‍मानिया में भारतीय मूल के कैब ड्राइवर पर हमला। ड्राइवर को दी गई गालियां और बुरी तरह पीटा गया।

तस्‍मानिया। ऑस्‍ट्रेलिया के तस्‍मानिया में भारतीय मूल के कैब ड्राइवर पर हमले की खबर है। ड्राइवर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और कहा जा रहा है कि ड्राइवर नस्‍लभेदी हमले का शिकार हुआ है।

ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय कैब ड्राइवर पर हमला, ड्राइवर को कहा 'ब्‍लडी इंडियन'

शुक्रवार की घटना

ऑस्‍ट्रेलिया के तस्‍मानिया में एक कपल ने ड्राइवर को गाली दी और कहा कि उसके साथ यही सुलूक होना चाहिए। यह हमला शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलियन समयानुसार सुबह 10:30 बजे हुआ और फिर ड्राइवर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर ड्राइवर का इलाज जारी है। ड्राइवर ने अपने बयान में कहा है कि महिला को चेतावनी देने के बाद भी उसने कार का दरवाजा बंद नहीं किया था। गुस्‍से में आकर कपल ने ड्राइवर को गाली देनी शुरू कर दी और फिर पर रंगभेदी टिप्‍पणियां कीं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह ड्राइवर होबार्ट का रहने वाला है। महिला ने ड्राइवर को 'ब्‍लडी इंडियन' कहा तो उसका साथी ड्राइवर को पीटता रहा।

अभी रंगभेद की पुष्टि नहीं

इस ड्राइवर का इलाज रॉयल होबार्ट इलाज में चल रहा है। स्‍थानीय मीडिया की ओर से कहा गया है कि कपल पर ड्राइवर के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन पुलिस की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई होगी जब एक यात्री की तबियत खराब होने पर ड्राइवर ने उनसे चले जाने को कहा। पुलिस अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि ऑस्‍ट्रेलियन मीडिया में कहा जा रहा है कि रंगभेद टिप्‍पणियों का दावा किया जा रहा है मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वाकई रंगभेद से जुड़ा मसला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+