अमेरिका: भारतीय छात्र ने ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लगाया 10 लाख डॉलर का चूना, 5 साल की जेल
वॉशिंगटन: अमेरिका गए एक भारतीय कॉलेज इंटर्न को टेलीमार्केटिंग घोटाले में तकनीकी सहायता देने पर 60 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि इस स्कैम में करीब दो दर्जन लोगों को लगभग एक मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) का नुकसान भी हुआ है। जिस छात्र को कोर्ट ने 60 महीने जेल की सजा हुई उसकी पहचान विश्वजीत कुमार झा के तौर हुई है जिसकी उम्र 21 साल है।

न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि विश्वजीत उसी कॉलेज के कई अन्य इंटर्न को भी ठगा है। ये सभी लोग हॉस्पिटेलिटी इंटस्ट्री में इंटर्नशिप कर रहे थे। न्याय विभाग ने कहा कि झा की सजा की अवधि खत्म होने पर उसे प्रत्यर्ण की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। वहीं विश्वजीत ने जिन लोगों को ठगी का शिकार बनाई है उनकी उम्र 58 साल से 93 साल के बीच की है। और उन्हें 1,180 अमरीकी डालर और 174,300 अमरीकी डालर तक ठगी की गई है। न्याय विभाग ने कहा कि तीन महीने के समय में करीब 6 करोड़ से भी अधिक की चपत इन लोगों को लगाई गई है।
पीड़ितों ने विश्वजीत पार गलत तरीके से पैसा ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया था। पीड़ितों ने दलील दी थी कि आरोपी ने तकनीकि सपोर्ट खरीदने के लिए उनसे पैसे वसूले थे लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। यहां तक की कुछ पीड़ितों को विदोशों में पैसा भेजने के लिए भी कहा गया था। न्यूपोर्ट पुलिस ने 20 नवंबर 2018 को टेलीमार्केटिंग घोटाले का पर्दाफाश किया था। फिर जांचकर्ताओं ने अदालत के आदेश पर विश्वजीत झा के और उसके अन्य सदस्यों के ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान जांच करने वाले अधिकारियों को घोटाले से संबंधित कई सामग्री भी बरामद की थी।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में बम होने की चिट्ठी रखने वाले मुंबई के कारोबारी को उम्रकैद, 5 करोड़ का जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications