PoK के लोगों को जोड़ने की कोशिश, कुपवाड़ा में कॉरिडोर खोल सकती है मोदी सरकार, जानिए क्या है प्लान?

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शारदा देवी मंदिर का वर्चुअली उद्घाटन किया है और कुपवाड़ा कॉरिडोर खोलने की मांग कई महीनों से की जा रही है।

India Plans To Open Corridor to PoK

India Plans To Open Corridor to PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के लोगों को भारत से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार बहुत बड़े प्लान पर विचार कर रही है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर की तर्ज पर शारदा पीठ तीर्थ यात्रा के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक गलियारा खोलने का विचार कर रही है। हालांकि, भारत सरकार को कुपवाड़ा कॉरिडोर खोलने के लिए पाकिस्तान सरकार से बात करनी पड़ेगी।

भारत सरकार का क्या है प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत सरकार कुपवाड़ा कॉरिडोर को खोलती है, तो इसके लिए उसे पहले कुपवाड़ा में तीतवाल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) को फिर से खोलने की आवश्यकता होगी, जिसे अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने के बाद अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आपको बता दें, कि गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले के तीतवाल में शारदा देवी मंदिर का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की है। ये मंदिर एलओसी के साथ किशनगंगा नदी के तट पर बनाया गया है, जो जम्मू और कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य को विभाजित करता है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा, कि 'रविंदर पंडित ने कहा है, कि शारदा पीठ को करतारपुर कॉरिडोर की तर्ज पर तीर्थयात्रियों के लिए खोला जाना चाहिए। भारत सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में प्रयास करेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है।'

Sharda Devi temple

2019 से बंद है क्रॉस एलओसी व्यापार

आपको बता दें, कि क्रॉस एलओसी व्यापार और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवाओं को 2019 से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पीओके में तीर्थयात्रा के लिए एक गलियारा खोलना दोनों पक्षों के बीच संपर्क बहाल करने का पहला बड़ा कदम होगा। आपको बता दें, कि प्राचीन शारदा मंदिर और शिक्षा का केंद्र, या शारदा पीठ, पीओके में नियंत्रण रेखा के पार नीलम घाटी में स्थित है। अमित शाह ने कहा, कि शाह ने कहा कि मंदिर का उद्घाटन एक युग की शुरुआत है और शारदा सभ्यता और शारदा लिपि की खोज की दिशा में एक कदम है। अमित शाह ने कहा, कि "कुपवाड़ा में मां शारदा के मंदिर का पुनर्निर्माण शारदा सभ्यता की खोज और शारदा लिपि को बढ़ावा देने की दिशा में एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कदम है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+