अमेरिका की सड़कों पर 'देसी नाच', घाघरा-चोली पहन भारतीय लड़की ने किया जबरदस्त डांस, Video viral

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: सोशल मीडिया का जमाना है। आज के वक्त में घर में बैठे-बैठे दुनिया में क्या चल रहा है, सब पता चल जाता है। और वो देखते ही देखते वायरल भी हो जाता है। इससे अलग इंटरनेट की दुनिया में डांस रील्स का भी काफी क्रेज है। ऐसे में आपने कई ऐसे डांस वीडियोज देखें होंगे, जो सड़कों पर बनाए गए है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको भारतीय युवती ने विदेश की सड़कों पर बनाया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

भारतीय लड़की का अमेरिका में शानदार डांस

भारतीय लड़की का अमेरिका में शानदार डांस

पूरी दुनिया डांस की दीवानी है। यहां तक की इंटरनेट पर भी डांस वीडियोज की भरमार है। सोशल मीडिया पर विदेशी डांसर हमारे बॉलीवुड के हिंदी गानों पर सड़कों पर जमकर थिरकते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में इससे अलग एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़की अमेरिका की सड़कों पर बॉलीवुड के एक हिट गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है।

 'इश्क कमीना' पर जबरदस्त मूव्स

'इश्क कमीना' पर जबरदस्त मूव्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय लड़की घाघरा-चोली पहनकर बॉलीवुड सॉन्ग 'इश्क कमीना' पर शानदार मूव्स दिखा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की का नाम विनीता हजारी (Vinita Hazari) है। वीडियो न्यूयॉर्क की सड़कों का बताया जा रहा है। यहां तक की विनीता इतना खूबसूरत डांस कर रही है कि वहां से गुजरने वाले विदेशी भी उसे बिना देख नहीं रह पा रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस डांस वीडियो पर यूजर्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लाइक है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लड़की को क्यूट बता रहा है, तो कोई इसके डांस की जमकर तारीफ कर रहा है।

जानिए कौन है विनीता हजारी

जानिए कौन है विनीता हजारी

बता दें कि विनीता हजारी कोरियोग्राफर होने के साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। उनके इंस्टा अकाउंट से मालूम होता है कि वो अमेरिका के सबसे बड़े और फेमस शहर न्यूयॉर्क में रहती हैं। इंस्टा पर उनके 36 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आप भी देखिए अमेरिका की सड़कों पर भारतीय लड़की का शानदार डांस। (Video खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+