रूस को उसी की भाषा में जवाब, जयशंकर के कदम से और खराब होंगे भारत-रूस संबंध?
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को के बाद जॉर्जिया का दौरा करने का फैसला किया है, जो रूस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
मॉस्को, जुलाई 09: पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश में लगे रूस को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत और रूस सालों से गहरे दोस्त रहे हैं, लेकिन भारत ने जो कदम उठाया है, वो रूस को जवाब देने के लिए है कि अगर दोस्त, दुश्मन से दोस्ती करने की कोशिश करेगा, तो नया भारत शांत नहीं रहेगा। पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश में लगे रूस को इस बार भारत ने करारा जवाब दिया है और रूसी दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री ने बड़ा कदम उठाया है।

भारतीय विदेश मंत्री ने उठाया बड़ा कदम
तीन दिनों के लिए रूस के दौरे पर गये भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जॉर्जिया का दौरा करने का फैसला किया है। भारतीय विदेश मंत्री 9 जुलाई और 10 जुलाई के जॉर्जिया का दौरा करेंगे, जो रूस का कट्टर विरोधी देश माना जाता है। आपको बता दें कि रूस का जॉर्जिया से वही संबंध हैं, जो पाकिस्तान और भारत के बीच का है और भारतीय विदेश मंत्री जॉर्जिया के दौरे पर इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि रूसी विदेश मंत्री जब भारत के दौरे पर इसी साल आये थे, तो वो भारत का दौरा करने के बाद पाकिस्तान चले गये थे। लिहाजा माना जा रहा है कि भारतीय विदेशमंत्री ने रूस को उसी की भाषा में जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की जॉर्जिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जो 1991 में रूस से स्वतंत्र हुई थी।

रूस को जबाव देने की कोशिश
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के जॉर्जिया दौरे को राजनयिक हलकों में रूस के कड़े जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। रूस को नाराज न करने के लिए भारत अब तक जॉर्जिया के साथ संबंध बढ़ाने से बचता रहा था। लेकिन, इसके बाद एस जयशंकर के इस दौरे को भारतीय कूटनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसी साल 6 अप्रैल को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 19 घंटे की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। तब रूसी पक्ष की ओर से बताया गया कि इस यात्रा का उद्देश्य वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। और भारत यात्रा के बाद रूस के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का भी दौरा किया।

रूस-जॉर्जिया संबंध बेहद खराब
आजादी के बाद से जॉर्जिया और रूस के बीच काफी खराब संबंध रहे हैं। 1990 के दशक में सोवियत संघ के टूटने के बाद से रूस की सेना ने जॉर्जियाई क्षेत्र के करीब 20 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। इस क्षेत्र में दक्षिण ओसेशिया और अबकाज़िया का क्षेत्र भी शामिल है, जहां लोग आज भी रूसी पासपोर्ट पर यात्रा करते हैं। वहीं, 2008 में दोनों देश के बीच बड़ा युद्ध भी हो चुका है। जॉर्जिया अमेरिका का सहयोगी है, लिहाजा उसका रूस के साथ तनाव बना हुआ है।

9 साल में तीसरी बार पाक दौरा
भारत की वजह से रूस भी पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को लेकर कतराता रहा है, लेकिन 2009 के बाद से रूस ने अपनी नीति में परिवर्तन करना शुरू कर दिया और पाकिस्तान के साथ रिश्ते बनाने की कोशिश करने लगा। पिछले 9 साल में रूसी विदेश मंत्री ने 3 बार पाकिस्तान का दौरा किया है। दूसरी तरफ भारत भी धीरे-धीरे अमेरिका की तरफ झुकने लगा और माना जाने लगा कि भारत और रूस के बीच अब वो पहले वाले संबंध नहीं रहे हैं। पाकिस्तान के अंदर करोड़ों डॉलर का गैस पाइपलाइन भी रूस बिछा रहा है और पाकिस्तान मीडिया ने पिछले महीने दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल पाकिस्तान का दौरा करने वाले हैं। वहीं, इस साल के अंत में व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर भी आने वाले हैं। इस साल भारत के विरोध के बावजूद रूसी सेना ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त अभ्यास किया था। लिहाजा, माना जा रहा है कि भारत ने भी रूस को लेकर अपनी नीति बदली और भारतीय विदेश मंत्री अब जॉर्जिया का दौरा करने वाले हैं।

पाकिस्तान को स्पेशल हथियार देगा रूस
भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गये रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लाइरोव ने कहा था कि उनका देश पाकिस्तान को विशेष सैन्य हथियार प्रदान करेगा, जो भारत के लिए एक बड़ा झटका माना गया था। आतंकवाद से लड़ने में सहयोग बढ़ाने और शीत युद्ध के दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच संयुक्त नौसैनिक और भूमि अभ्यास करने पर भी पाकिस्तान और रूस के बीच सहमति जताई गई थी। हालांकि रूस ने यह नहीं बताया था कि, वह पाकिस्तान को कौन से हथियार देगा। चूकी ज्यादातर भारतीय हथियार रूस की मदद से बने हैं, लिहाजा भारत के लिए चिंतित होना स्वाभाविक था।
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications