भारतीय उच्चायुक्त ने इमरान खान से की मुलाकत, गिफ्ट किया बैट
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने से पहले उनसे मुलाकात की हैं। अजय बिसारिया ने इमरान खान को एक क्रिकेट बैट का गिफ्ट किया है, जिस पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑटोग्राफ है। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया और डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह होने वाले नए प्रधानमंत्री इमरान खान से शाम 4:30 बजे मुलाकात की।

टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान उनके आवास बनीगाला स्थित निवास पर की।
बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव के बाद इमरान खान से किसी भी भारतीय प्रतिनिधि की ओर से की गई यह पहली मुलाकात है। इमरान खान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications