US में भारतीय दूतावास के अधिकारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एंबेसी के अंदर मौत पर उठे गंभीर सवाल
Indian Embassy Official Found Dead: अमेरिका में भारतीय दूतावास में कार्यरत एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और वॉशिंगटन स्थिति एंबेसी के अंदर उनका शव पाया गया है, और उनकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठने शुरू हो गये हैं।
आधिकारिक बयानों के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी को दूतावास के परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। सितंबर 2024 को हुई इस घटना की अब स्थानीय पुलिस और सीक्रेट सर्विस, दोनों की तरफ से गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल आशंका जताई गई है, कि ये मामला आत्महत्या का हो सकता है, लेकिन अचानक से कोई भारतीय अधिकारी आत्महत्या क्यों करेगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है?
दूतावास ने शुक्रवार को जारी एक बयान में अपने सहयोगी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की पुष्टि करते हुए कहा है, कि "गहरे दुख के साथ, हम यह पुष्टि करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया।"
दूतावास संबंधित एजेंसियों और मृतक के परिवार के साथ कॉर्डिनेशन कर रहा है, ताकि शव को शीघ्र भारत वापस लाया जा सके।
हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मृत अधिकारी की सारी जानकारियों को उच्च स्तर पर गोपनीय बना रखा है, लिहाजा हमारे पास मृत अधिकारी को लेकर कोई भी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है, कि शोकग्रस्त परिवार की गोपनीयता और उनकी इच्छाओं को प्राथमिकता दिया गया है, इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
दूतावास के बयान में आगे कहा गया, "मृतक के बारे में अतिरिक्त विवरण परिवार की गोपनीयता की चिंता के कारण जारी नहीं किए जा रहे हैं। इस दुख की घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।"
आपको बता दें, कि भारतीय अधिकारी की उस वक्त मौत हुई है, जब भारतीय प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा शुरू हो रहा है और पीएम मोदी अमेरिका के लिए निकल चुके हैं। वो अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडेन और क्वाड नेताओं के साथ QUAD शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications