यूक्रेन में जारी तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने दी देश छोड़ने की सलाह, कहा- जरूरी ना हो तो यहां से निकल जाएं

नई दिल्ली, फरवरी 20। यूक्रेन में जारी तनाव की स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को देश छोड़ने की सलाह दी है। रविवार को यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय दूतावास की ओर जारी आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, जिन भारतीय छात्रों या नागरिकों का यूक्रेन में रहना अधिक आवश्यक नहीं है, वो यहां से जल्द से निकल जाएं। दूतावास की ओर से कहा गया है कि जो भारतीय छात्र वापस अपने देश लौटना चाहते हैं, वो चार्टर विमान के अपडेट के लिए स्टूडेंट कॉन्ट्रैक्टर्स से संपर्क में रहें।

indian embassy in ukraine

यूक्रेन से भारत लौटने के लिए अपनाएं ये तरीके

दूतावास के अधिकारियों ने कहा है कि यूक्रेन में स्थिति लगातार तनावपूर्ण हो रही है, ऐसे में किसी भी तरह की अनिश्चितताओं को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों, जिनका यहां रहना अधिक आवश्यक नहीं है सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास की ओर से कहा गया है कि जो भी लोग भारत लौटना चाहते हैं वो यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और भारत के विदेश मंत्रालय से भी संपर्क कर सकते हैं। दोनों ही जगह एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 24 हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध है।

यूक्रेन का रूस से चल रहा है तनाव

आपको बता दें कि यूक्रेन का पिछले कई महीनों से रूस के साथ गहरा तनाव चल रहा है। दोनों देशों की सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं। यहां तक कि रूस ने बड़ी-बड़ी मिसाइलें और फाइटर जेट्स बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दिया था ये बयान

आपको बता दें कि यूक्रेन से अभी तक कई देशों ने अपने नागरिकों को निकाल लिया है। वहीं भारत ने सबसे देरी से अपने नागरिकों को वहां से निकलने की सलाह दी है। गुरुवार तक विदेश मंत्रालय की ओर से यही कहा गया था कि अभी यूक्रेन से अपने लोगों को निकालने की उसकी तत्काल कोई योजना नहीं है। विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय आया था, जब यूक्रेन पर किसी भी वक्त रूस का आक्रमण हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+