Video: पूरी दुनिया में उड़कर ये इंडियन देसी डॉगी पहुंची कनाडा, स्टोरी जान आपको भी हो जाएगा प्यार

टोरंटो, 1 अप्रैल। कुत्तों से इंसानों की दोस्ती आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। कुत्ता पहला जानवर था जिसे इंसान ने पालतू बनाया और यह तब से ही इंसानों के साथ एक खास रिश्ता रखता आया है। इस रिश्ते की ऐसी ही एक मिसाल सामने आई है जब एक देसी इंडियन डॉगी जिसे गोद कनाडा के कपल ने गोद लिया है पूरी दुनिया की उड़ान भरके उनके पास पहुंची। इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है।

महाद्वीपों को पार कर नए मालिक के पास पहुंची इंडी

महाद्वीपों को पार कर नए मालिक के पास पहुंची इंडी

हावी हीजर वाइली और स्टीफन ने रेस्कूय किए गए एक भारतीय नस्ल के डॉगी को गोद लिया है। अब यह डॉगी महाद्वीपों का हवाई सफर करते हुए कनाडा के अलबर्ट राज्य में पहुंची है जहां पर वह अपने नए मालिक के साथ रहेगी। वाइली और स्टीफन ने इस डॉगी का नाम इंडी रखा है। दोनों ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है जिसे हम आपको आगे दिखाएंगे।

वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

वाइली ने अपने घर के नए सदस्य का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में ढेरों लोगों ने कमेंट किया है जिसमें कपल की इस प्यारे से स्ट्रीट डॉगी को एडॉप्ट करने की जमकर तारीफ की गई है।

वाइली ने अपने वीडियो में इंडियन डॉगी के पहुंचने और उससे पहली मुलाकात को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल जब डॉगी को एयरपोर्ट पर लेने जा रहे हैं तो किस तरह से पहली मुलाकात के लिए बेकरार हैं।

इसके बाद स्टीफन डॉगी को रखने वाला पिंजड़ा लेकर घर में आते हैं और फिर उसे खोलते हैं। इसके बाद इंडी थोड़ा सहमते हुए बाहर आती है और कपल उसके साथ फ्रेंडली होने की कोशिश करते हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है "पहले थोड़ा सा शर्मीली लेकिन बॉण्ड बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा। घर में स्वागत है इंडी।"

हावी ने लिखी इंडी की कहानी

हावी ने लिखी इंडी की कहानी

इसके बाद अगली पोस्ट में हाविया ने इंडी की तस्वीरों के साथ उसकी कहानी लिखी है। इसकी शुरुआत होती है मीट इंडी की लाइन के साथ। इसमें आगे लिखा गया है कि हम बेतहाशा प्यार में हैं। उसने हम तक पहुंचने के लिए कुल 5 दिन (टोरंटो में अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट के इंतजार में 2 दिन) की यात्रा की है। वह भारत में रेस्क्यू की गई एक स्ट्रीट डॉग है और हमारे साथ रहने के लिए दुनिया भर में उड़ान भरी है।

इसमें आगे बताया गया है कि इंडी एक भारतीय परिया / देसी-कुत्ते की नस्ल है।

भारत में हुआ था एक्सीडेंट

भारत में हुआ था एक्सीडेंट

हावी ने लिखा वह बहुत कोमल, स्वीट, नासमझ और ऊर्जा से भरपूर है। साथ ही भारत से लंबी दूरी के चलते जेट लैग्ड भी।

पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक इंडी जब पिल्ला थी तब उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें उसका पैर और पूछ बुरी तरह चोटिल हो गई थी। बाद में पूंछ को काटना पड़ा और अब उसके पास सबसे छोटी पूंछ है।

आखिर में हावी ने लिखा हम उसे प्यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+