Sri Lnak News: छुट्टियां मनाने श्रीलंका गये भारतीय जोड़े की दर्दनाक मौत, समुद्र में डूब गये थे दोनों
Sri Lanka News: श्रीलंका में छुट्टी मनाने गये भारतीय जोड़े की समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया है, कि दक्षिणी श्रीलंका में हंबनटोटा के पास समुद्र तट पर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे एक भारतीय दंपत्ति की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, दोनों भारतीय नागरिक थे और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए भारत से श्रीलंका गये थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेज लहरों की वजह से वो डूब गये थे, और उन्हें रेस्क्यू करते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन देबरावेवा अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। समाचार पोर्टल एडेडेराना.एलके ने बताया है, कि "यह घटना मंगलवार को श्रीलंका के किरिंडा बीच पर हुई है।"
हालांकि अभी तक पुलिस ने पीड़ितों की पहचान नहीं बताई है। लेकिन, पुलिस ने बताया है, कि दो व्यक्तियों को डूबने से बचाया गया था, जब वे तेज लहरों के कारण बह गए थे, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है, कि इस साल विदेश में दर्जनों भारतीय मारे गए है, जिनमें से ज्यादातर की मौत हमलों के कारण हुई है। इनमें से बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिका और कनाडा में मारे गये हैं। हाल ही में 23 मई को अमेरिका में बाइक दुर्घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक बेलेम अच्युथ स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (SUNY) का छात्र था और आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications