VIDEO: भारत के खिलाफ नारे लगा रहे सैकड़ों पाकिस्तानियों से भिड़ा अकेला हिन्दुस्तानी, ऐसे सिखाया सबक
फ्रैंकफर्ट। पाकिस्तान कश्मीर को लेकर लगातार साजिशें रच रहा है। पाकिस्तान अब खालिस्तान समर्थक आंदोलन को विदेशों में हवा देने की कोशिश कर रहा है। ऐसी ही एक घटना जर्मनी में देखने मिली हैं। 15 अगस्त को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में सैकड़ों पाकिस्तानियों ने खालिस्तानियों ने रैली निकाली। इसमें उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन जर्मनी में एक हिंदुस्तानी ने पाकिस्तानियों और खालिस्तानियों का अकेले ही डटकर मुकाबला किया। इस शख्स का नाम प्रशांत वेंगुर्लेकर है, वे फ्रैंकफर्ट में रहते हैं।

15 अगस्त की है घटना
प्रशांत वेंगुरलेकर फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास में 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तानी/खालिस्तानी समर्थकों का जुलूस देखा। करीब 100 लोगों के प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी भारत विरोधी और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगा रहा थे। इस पर प्रशांत उनका वीडियो बनाने लगे। प्रशांत को तिरंगा लहराते देख पाकिस्तान के नागरिक ने उन पर कमेंट किया। जिसके बाद प्रशांत ने रिप्लाई में उस शख्स से कहा कि, बाप-बाप होता है, बेटा-बेटा होता है।

उपद्रवियों के सामने लहराया तिरंगा
इस पर एक पाकिस्तानी ने प्रशांत के साथ बदसलूकी की, लेकिन प्रशांत अकेले होने के बावजूद अपनी जगह से नहीं हिले। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों में से एक ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उनसे छीन लिया और उसे फाड़ दिया। भारत विरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रही भीड़ के सामने खड़े होकर बहादुर भारतीय ने न केवल भारत माता की जय के नारे लगाए, बल्कि इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया।
पाकिस्तानी ने छीना मोबाइल
प्रशांत को इस तरह भारतीय तिरंगा लिए देख जुलूस निकाल रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया। हालात को बिगड़ता देख फ्रैंकफर्ट पुलिस ने प्रशांत को बचाया। इस दौरान एक पाकिस्तानी प्रशांत से फोन छीनने की कोशिश भी की। जिसे फ्रैंकफर्ट पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद हालात सामान्य हुए। पेशे से सिविल इंजीनियर, प्रशांत का मानना है कि विदेश की सरकारों को भारत विरोधी ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications