पाकिस्तान में भारतीय बिल्ली का उपद्रव, देखिए, कैसे संसद भवन में घुसकर सिवेट कैट ने मचाया कोहराम
इंडियन सीवेट मुख्य तौर पर दक्षिण एशिया में पाई जाती है और आसाम के लोग मांस के लिए इस बिल्ली का शिकार भी करते हैं। हालांकि, ये बिल्ली सबसे कम खतरनाक श्रेणी की जंगली जानवरों की लिस्ट में रखी गई है।

Indian Civet Cat: भारत में पाए जाने वाली एक बिल्ली ने पाकिस्तान में कोहराम मचाकर रखा हुआ है। इस जंगली बिल्ली को 'इंडियन सिवेट कैट' कहा जाता है, और इसने पाकिस्तान के संसद में खुसकर जमकर आफत मचाया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्ली ने संसद भवन में कई चीजों को तहस नहस कर दिया है।
जियो न्यूज के मुताबिक, इंडियन सिवेट कैट ने मंगलवार को संसद भवन में कई चीजों को नुकसान पहुंचाया है। ये बिल्ली संसद के एडिशनल सेक्रेटरी सीनेट हफीजुल्लाह शेख के दफ्तर में घुस गई और कई सामानों को तोड़ दिया। वहीं, संसद कर्मचारियों ने कहा, कि ये जानवर कल भी कार्यालयों में घुसा आया था।
पाकिस्तान में भारतीय बिल्ली का कोहराम
इस बिल्ली को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं और एक वीडियो में देखा जा रहा है, कि टूटे हुए कांच के जरिए ये संसद भवन के एक ऑफिस में दाखिल होती है। संसद भवन के कार्यालय के अंदर घुसने के बाद ये जमकर उपद्रव मचाती है। ये बिल्ली एक टेलीविजन सेट को नीचे गिराकर तोड़ देती है, वहीं एक मॉनीटर को भी जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता है।
जमीन पर बिखरे हुए कागजात, बिखरे हुए पौधे और एक छतिग्रस्त छत, इस बिल्ली के उपद्रव की कहानी बयां कर रही है।
इस्लामाबाद के वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड (आईडब्लूएमबी) के अधिकारियों को इस बिल्ली को पकड़ने के लिए हाथ पैर मारते हुए भी देखा जा सकता है और कड़ी मशक्कत के बाद, जब बिल्ली पानी में गिरी, उसके बाद ही उसके ऊपर काबू पाया। आईडब्ल्यूएमबी की अध्यक्ष रीना खान सत्ती ने कहा, कि बारिश से बचने के लिए ये बिल्ली हो सकता है संसद भवन के कार्यालय में घुस गई हो। उन्होंने कहा, कि "यह एक जंगली जानवर है, हालांकि, ये किसी को नुकसान पहुंचाने वाली बिल्ली नहीं है।"
सत्ती ने बताया, कि IWMB के अधिकारियों ने जानवर को उसके आवास में छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, कि सिवेट बिल्ली दक्षिण एशिया की मूल निवासी है और इसे 'सबसे कम खतरनाक' जानवरों की लिस्ट में रखा गया है। उन्होंने कहा, कि ये जानवर आमतौर पर हरे इलाकों में और कस्बों और शहरों में रहते थे। उन्होंने कहा, कि इंडियन सिवेट कैट आम तौर पर भारत, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, दक्षिण और मध्य चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।
आपको बता दें, कि साल 2008 में जम्मू कश्मीर के दाचीगाम नेशनल पार्क में पहली बार एक इंडियन सिवेट कैट को देखा गया था। वहीं, आसाम के कई इलाको में इंडियन सिवेट कैट का मांस के लिए शिकार भी किया जाता है और इसकी त्वचा को दवा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications