Indian Air Force बनी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा शक्तिशाली फोर्स, चीन, जापान, फ्रांस और इजरायल छूटा पीछे

डब्ल्यूडीएमएमए ने साल 2022 की ग्लोबल एयर पॉवर्स रैंकिंग प्रकाशित की है, जिसमें भारतीय वायु सेना को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स से ऊपर रखा है

नई दिल्ली, मई 21: WDMMA Global Air Powers Ranking 2022: भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर से अपनी शक्ति का परियय दिया है और चीन, जापान और फ्रांस जैसे शक्तिशाली को पीछे कर दिया है। वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट यानि (WDMMA) ने जो साल 2022 की रैकिंग जारी की है, उसमें इंडियन एयरफोर्स को चीन, जापान और फ्रांस की एयरफोर्स से ऊपर रखा गया है। खासकर चीन की वायुसेना ने भारत को ऊपर रखा जाना काफी चौंकाने वाला है और इससे पता भी चलता है, कि इंडियन एयरफोर्स की तैयारी किस तरह की है।

चीन से आगे इंडियन एयरफोर्स

चीन से आगे इंडियन एयरफोर्स

डब्ल्यूडीएमएमए ने साल 2022 की ग्लोबल एयर पॉवर्स रैंकिंग प्रकाशित की है, जिसमें भारतीय वायु सेना को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स से ऊपर रखा है, जिसे चीनी वायु सेना के रूप में भी जाना जाता है। इस रिपोर्ट में दुनिया के विभिन्न देशों की विभिन्न हवाई सेवाओं की कुल लड़ाकू क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है और उसी के अनुसार उन्हें स्थान दिया जाता है। सिर्फ चीन ही नहीं, इंडियन एयरफोर्स को जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF), इजरायली एयर फोर्स और फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स से भी ऊपर रखा गया है और कहा गया है कि, इंडियन एयरफोर्स ने अपनी शक्ति में अभूतपूर्व इजाफा किया है।

क्या है डब्ल्यूडीएमएमए?

क्या है डब्ल्यूडीएमएमए?

वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट अलग अलग फैक्टर्स के आधार पर अलग अलग देशों की वायुसेना का मूल्यांकन करती है। ये पूरी तरह से एक प्राइवेट संस्था है और इस संस्था को पूरी तरह से निष्पक्ष माना जाता है। ये एजेंसी विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन करती है और एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करती है जो दुनिया भर में आधुनिक सैन्य हवाई सेवाओं की वर्तमान ताकत और उनकी कमजोरियों का विस्तार से वर्णन करती है। डब्ल्यूडीएमएमए काफी गहन अनुसंधान के आधार पर रिपोर्ट तैयार करती है और इस वक्त डब्ल्यूडीएमएमए दुनिया के 98 देशों की एयरफोर्स पर नजर रखता है और 124 हवाई सेवाओं को कवर करता है। इसके साथ ही डब्ल्यूडीएमएमए दुनिया के 47,840 विमानों को फॉलो करता है।

डब्ल्यूडीएमएमए कैसे तैयार करता है रिपोर्ट?

डब्ल्यूडीएमएमए कैसे तैयार करता है रिपोर्ट?

दुनिया भर में आधुनिक सैन्य हवाई सेवाओं पर अपनी वार्षिक रैंकिंग तैयार करते समय, WDMMA एक सूत्र का उपयोग करता है जो राष्ट्रों की विभिन्न हवाई सेवाओं की कुल युद्ध शक्ति से संबंधित मूल्यों को ध्यान में रखता है। डब्ल्यूडीएमएमए, अलग अलग देशों की वायुशक्ति पर रिसर्च करता है और इसके लिए आधुनिकिकरण, रक्षा क्षमता, आक्रमण क्षमता, लॉजिस्टिक सपोर्ट, हमला करने की क्षमता जैसे प्वाइंट्स को विश्लेषण करता है और 'ट्रू वैल्यू रेटिंग' (TvR) तैयार करता है। इस प्रकार, किसी देश की सैन्य वायु शक्ति का विश्लेषण न केवल उसके विमान की कुल मात्रा के आधार पर किया जाता है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और इन्वेंट्री के सामान्य मिश्रण के आधार पर किया जाता है। हालांकि, WDMMA का कहना है कि TvR पर काम चलता रहा है और आवश्यकता के अनुसार इसे लगातार अपडेट किया जाता है। यह स्थानीय हवाई-उद्योग क्षमताओं, इन्वेंट्री बैलेंस (इकाई प्रकारों का सामान्य मिश्रण) और बल अनुभव पर भी केंद्रित है।

क्या कहती है 2022 की रिपोर्ट?

क्या कहती है 2022 की रिपोर्ट?

ग्लोबल एयर पॉवर्स रैंकिंग (2022) रिपोर्ट ने युनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स (USAF) - 242.9 को उच्चतम TvR स्कोर दिया है और उसे पहले स्थान पर रखा है। अमेरिकी एयरफोर्स में विमान प्रकारों का एक व्यापक मिश्रण शामिल है और कई उत्पादों को स्थानीय रूप से यूएस के विशाल औद्योगिक आधार से प्राप्त किया जाता है। यह समर्पित रणनीतिक स्तर के बमवर्षक, सीएएस विमान, एक बड़ा हेलो और लड़ाकू बल (जिनमें से कई बहु-भूमिका प्रकार हैं) का रखरखाव करता है, और आने वाले दिनों में सैकड़ों परिवहन विमान और सैकड़ों इकाइयों के साथ और भी मजबूत होने जा रहा है।

इंडियन एयरफोर्स के बारे में क्या है?

इंडियन एयरफोर्स के बारे में क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स की एक्टिव लिस्ट में इस वक्त 1645 विमान शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स के पास अभी 632 फाइटर विमान मौजूद हैं। जिनमें Su-30MKI (मल्टीरोल)-242, मिग-21बीआईएस (इंटरसेप्टर)-132, जगुआर एम/एस (हमला)-130, मिग-29UPG (मल्टीरोल)-66, M2000H/I (मल्टीरोल)-45, तेजस एमके.1 (मल्टीरोल)-16, राफेल (मल्टीरोल)-1 शामिल हैं।

कितने हैं हेलीकॉप्टर्स?

कितने हैं हेलीकॉप्टर्स?

इंडियन एयरफोर्स के पास इस वक्त एमआई-17/171 (मध्यम-लिफ्ट)-223, एचएएल ध्रुव (मल्टीरोल)-91, एसए 316/एसए319 (उपयोगिता)-77, एसए 315 (लाइट यूटिलिटी)-17, एमआई-25/25/35 (गनशिप/परिवहन)-15, AH-64E (हमला)-8, सीएच-47एफ (मध्यम लिफ्ट)-6, एमआई-26 (भारी लिफ्ट)-1 हेलीकॉप्टर मौजूद हैं।

कितने हैं ट्रांसपोर्टर?

कितने हैं ट्रांसपोर्टर?

इस रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स के पास इस वक्त An-32 (सामरिक)-104, एचएस 748 (उपयोगिता)-57, डोर्नियर 228 (यूटिलिटी)-50, आईएल-76एमडी/एमकेआई (रणनीतिक)-17, • सी-17 (रणनीतिक/सामरिक)-11, सी-130जे (सामरिक)-11 ट्रांसपोर्टर मौजूद हैं।

ग्लोबल एयरपॉवर- टॉप 10

ग्लोबल एयरपॉवर- टॉप 10

ग्लोबल एयरपॉवर में इंडियन एयरफोर्स छठवें स्थान पर आया है। रैकिंग के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट एयरफोर्स को 242.9 प्वाइंट, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी (नेवी के पास जो एयरफोर्स होता है) को 142.4 प्वाइंट, रूसी एयरफोर्स को 114.2 प्वाइंट, यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एविएशन को 112.6 प्वाइंट, यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स को 85.3 प्वाइंट और उसके बाद भारत का स्थान है और इंडियन एयरफोर्स को 69.4 प्वाइंट, चीनी वायुसेना को 63.8 प्वाइंट, जापान एयरफोर्स को 58.1 प्वाइंट, इजरायली एयरफोर्स को 58.0 प्वाइंट और फ्रांस एयरफोर्स को 56.3 प्वाइंट मिले हैं। वहीं, अगर अमेरिका की तीनों एयरफोर्स को एक साथ कर दें, तो भारत की रैकिंग तीसरे नंबर पर पहुंच जाती है और भारत से आगे सिर्फ रूस ही बचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+