अफगानिस्तान संकट : दुशांबे में 8 देशों के NSA मौजूद, डोभाल बोले, भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहेगा

NSA अजीत डोभाल ने दुशांबे में कहा है कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है और वह इस पर कायम रहेगा।

दुशांबे,27 मई : तजाकिस्तान के दुशांबे में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर चौथे क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में भारत, तजाकिस्तान, रूस, कजाकस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान, किर्गिस्तान और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकरों (National Security Advisor) ने हिस्सा लिया।

भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहेगा
भारत की तरफ से एनएसए अजीत डोभाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अजीत डोभाल समेत अन्य देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक तरीके खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया। सूत्रों की माने तो अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा रहा है और वह इस पर कायम रहेगा।

AJIT DOVAL

भारत ने अफगानिस्तान को दी सहायता
कार्यक्रम में एनएसए अजीत डोभाल ने आगे बताया कि अगस्त 2021 के बाद भारत ने अफगानिस्तान को 50,000 टन गेहूं देने की प्रतिबद्धता के तहत 17,000 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया है। कोरोना महामारी से संबंधित विषय पर बोलते हुए अजीत डोभाल ने कहा, भारत ने कोरोना से लड़ने के लिए अफगानिस्तान को 5,00,000 कोवैक्सीन डोज, 13 टन जीवन रक्षक दवाएं, पोलियो की 6 करोड़ वैक्सीन, सर्दियों के कपड़े प्रदान किए।

अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा
इस दौरान सभी देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान अफगानिस्तान से आतंकवाद को मिटाने को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई। आपको बता दें कि, पिछले साल अगस्त के महीने में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। खबर के मुताबिक, इसके बाद से देश में आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

भारत ने की थी मेजबानी
बता दें कि, इससे पहले भारत ने 2021 में अफगानिस्तान पर तीसरे क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद की मेजबानी की थी। अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए NSA की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अफगानिस्तान में कैसे आगे सहायता की जाए इस पर मंथन हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+