India-US Trade: भारत की दोस्ती को ट्रंप ने दिखाया ठेंगा! पाकिस्तान कर रहा बड़ी 'ऑयल डील', क्या करेगा भारत?
India-US Trade: भारत से दोस्ती का दम भरने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को बड़ा धोखा देते हुए बैकडोर से पाकिस्तान के साथ एक बड़ी डील का इशारा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% शुल्क लगाने के बाद पाकिस्तान के साथ एक बड़ी डील करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के तेल भंडार को विकसित करने में मदद करेगा।
क्या कहा ट्रंप ने?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर तेल भंडार विकसित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक तेल कंपनी का चुनाव करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। ट्रंप ने संभावना जताई कि पाकिस्तान भविष्य में भारत को तेल बेच सकता है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रंप के भारत से दोस्ती वाले दावों को लेकर बहस छिड़ गई है।

भारत पर ठोका टैरिफ
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस परियोजना के लिए किस कंपनी को चुना जाएगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका ने भारत पर उच्च टैरिफ दर लगाई है और रूस से तेल खरीदने के कारण जुर्माना भी लगाया है।
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार घाटे के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने ब्रिक्स समूह का भी जिक्र किया और कहा कि यह मूल रूप से अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह है और भारत इसका सदस्य है।
'मोदी मेरे मित्र लेकिन...'
ट्रंप ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं, लेकिन वे व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ उतने जुड़े हुए नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी को भी अमेरिकी मुद्रा पर हमला नहीं करने देगा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
अंतर्राष्ट्रीय मामलों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रुचि रखने वाले एक्सपर्ट्स ने वनइंडिया को बताया कि भारत पर यह सख्त टैरिफ अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार घाटे (Trade Deficit) और यूक्रेन से युद्ध के बावजूद भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदने के बदले में कार्रवाई करते हुए लगाए गए हैं।
भारत छोड़ सबसे बातचीत!
अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस एक साथ कई ट्रेड डील्स को अंतिम रूप देने के लिए वैश्विक नेताओं के साथ काम कर रहा है। ट्रंप ने बताया, 'आज हम व्हाइट हाउस में ट्रेड डील्स पर काम करने में बहुत बिजी रहे। मैंने कई देशों के नेताओं से बात की है, जो सभी अमेरिका को खुश करने में लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द साउथ कोरिया में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले हैं, कोरिया पर अभी 25% का टैरिफ लगा हुआ है, लेकिन वे इसे घटाने के लिए करना चाहते हैं। लेकिन ट्रंप ने अपने पोस्ट में भारत से टैरिफ को लेकर किसी भी तरह की बातचीत का जिक्र नहीं किया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications