जर्मनी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिया बयान तो गुस्साया भारत.. विदेश मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम
Germany on Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भारत और जर्मनी में ठन गई है और जर्मन विदेश मंत्रालय के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ये कोई पहली बार नहीं है, जब जर्मनी ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मन विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा है, कि "जर्मनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर "ध्यान दिया है" और उम्मीद करता है, कि "न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों के संबंध में मानक" लागू होंगे।" जिसपर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।

भारत के आंतरिक मामलों में फिर बोला जर्मनी
जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गये बयान के बाद भारत ने जर्मनी के डिप्टी दूत को तलब किया है और समन भेजा है।
दरअसल, जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेबस्टियन फिशर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था, कि जर्मन संघीय सरकार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का आकलन कैसे किया है, कि यह गिरफ्तारी आम चुनाव से कुछ हफ्ते पहले हुई है और भारतीय विपक्ष इसे राजनीति से प्रेरित मानता है।
जिसपर जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, कि "हमने मामले का संज्ञान लिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम मानते हैं, और उम्मीद करते हैं, कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे।"
उन्होंने आगे कहा, कि केजरीवाल "निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं" और "बिना किसी प्रतिबंध के सभी मौजूदा कानूनी उपायों का उपयोग करने का अधिकार शामिल है।" फिशर ने आगे कहा, "निर्दोषता का अनुमान कानून के शासन का एक केंद्रीय तत्व है और इसे इस पर लागू होना चाहिए (केजरीवाल का मामले में)।"
आपको बता दें, कि केजरीवाल, जो आम आदमी पार्टी के प्रमुख भी हैं, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की वित्तीय अपराध एजेंसी ने गिरफ्तार किया है और उन पर कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में "किंगपिन" होने का आरोप लगाया गया है।
दिल्ली में उनकी AAP सरकार पर 2021 में पहली बार लागू की गई शराब नीति के तहत रिश्वत के बदले कुछ व्यापारियों को शराब लाइसेंस देने का आरोप है। आम आदमी पार्टी के एक और नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पिछले साल फरवरी से इस मामले में जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है।
आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इनकार किया है। जबकि, दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार शाम प्रवर्तन निदेशालय को केजरीवाल की छह दिन की हिरासत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications