रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने में भारत की एंट्री! जयशंकर ने जेलेंस्की को भरोसा देते हुए क्या कहा?

Jaishankar Ukraine visit: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों के बीच भारत ने एक बार फिर अपनी कूटनीतिक भूमिका साफ कर दी है। यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मुलाकात कर शांति का संदेश दिया।

जयशंकर ने दोहराया कि यह युद्ध का दौर नहीं है और किसी भी संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। भारत ने साफ किया कि अगर वह युद्ध खत्म कराने और बातचीत का रास्ता खोलने में किसी भी तरह मदद कर सकता है, तो वह इसके लिए तैयार है।

Jaishankar Ukraine visit

जेलेंस्की को दिया भरोसा, भारत करेगा हर संभव मदद

जयशंकर ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिया। दोनों के बीच बातचीत में जारी युद्ध को खत्म करने के संभावित रास्तों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने भरोसा दिलाया कि भारत शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपनी तरफ से हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का समाधान रूस और यूक्रेन को बातचीत के जरिए ही निकालना होगा।

ये भी पढ़ें: 'जहाजों पर हमले स्वीकार्य नहीं', एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से की बात, दी सख्त चेतावनी

'यह युद्ध का दौर नहीं', भारत का साफ संदेश

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में जयशंकर ने भारत का पुराना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध का दौर नहीं है और समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकलेंगे। भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की वकालत करता रहा है। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की युद्ध समाप्त करने की अपील के अनुरूप उनकी यात्रा भी बातचीत और कूटनीति की संभावनाओं पर केंद्रित है।

हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही मौत और तबाही

जयशंकर ने युद्ध के मानवीय नुकसान को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संघर्ष का हर गुजरता दिन ज्यादा मौतों और ज्यादा तबाही का मतलब है। कीव में हालिया रूसी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत का भी उन्होंने जिक्र किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। भारत का कहना है कि युद्ध जितना लंबा चलेगा, मानवीय संकट उतना ही गहराएगा, इसलिए बातचीत के जरिए समाधान तलाशना जरूरी है।

यूक्रेन भी बोला- कूटनीति के लिए तैयार

यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने भारत की पहल का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील की सराहना की, जिसमें अंतहीन युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही गई थी। सिबिहा ने भारत को एक वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि यूक्रेन कूटनीति के लिए तैयार है। ऐसे में भारत का संदेश दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढे़ं: Hormuz: भारतीय नाविकों की मौत के बाद आर-पार के मूड में सरकार! जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाई लताड़

शांति के साथ समुद्री सुरक्षा पर भी भारत का फोकस

जयशंकर और सिबिहा की बातचीत में सिर्फ युद्ध खत्म करने का मुद्दा ही नहीं, बल्कि वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा भी प्रमुख रही। भारतीय नाविक अलग-अलग देशों के झंडे वाले जहाजों पर काम करते हैं और हमलों से प्रभावित हुए हैं। दोनों देशों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल तकनीक, नवाचार और विकास सहयोग जैसे क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने पर भी चर्चा की। जयशंकर ने सिबिहा को अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+