Pakistan Flood: पाकिस्तान की बाढ़ में 800 मरे, ढाई लाख बेघर, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर फोड़ा ठीकरा
Pakistan Flood: पाकिस्तान में आई बाढ़ में तकरीबन 800 लोगों की जान जा चुकी है, कई घायल हैं और लगभग 250,000 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि अधिकारियों ने 10 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। इसी बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने इस संकट बेहद बेतुका बयान दिया है।
भारत से शव बहकर आ रहे पाकिस्तान- ख्वाजा
सिआलकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए ख्वाजा आसिफ ने एक अजीबोगरीब दावा किया कि सीमा पार से आ रहे बाढ़ के पानी के साथ शव भी पाकिस्तान में बहकर आ रहे थे। डायलॉग पाकिस्तान नामक एक समाचार पोर्टल के अनुसार, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत से आ रहे पानी के साथ लाशें, मवेशी और मलबे का ढेर भी बहकर आया है।

'भारत छोड़ता है पानी तो आती है बाढ़'
मंत्री आसिफ ने दावा किया कि इससे क्षेत्र से पानी निकालने की कोशिश कर रही नगर निगम की टीमों के काम में और मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सीमा पार से शवों को बहते हुए देखने की सूचना दी है। आसिफ ने यह भी बताया कि सियालकोट जम्मू से निकलने वाली जल धाराओं के निचले हिस्से में स्थित है और जब भी भारत की तरफ से पानी छोड़ा जाता है, तो वहां नियमित रूप से बाढ़ आती है।
अपने निकम्मेपन का ठीकरा फोड़ रहे भारत पर
ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, भारत ने नदियों में पानी छोड़ने से पहले पाकिस्तान को दो बार सूचित किया था। हालांकि, उनके इन दावों ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और उपहास को जन्म दिया है। कई लोगों ने मंत्री पर आरोप लगाया कि वह अपनी सरकार की खराब बुनियादी ढांचे और बाढ़ तैयारियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत हर बार देता है जानकारी
इस सप्ताह की शुरुआत में, भारत ने पाकिस्तान को गंभीर मौसम और संभावित भारी बाढ़ के बारे में जानकारी साझा की थी। यह चिंता 'सार्वजनिक सुरक्षा' के मद्देनजर की गई थी, क्योंकि कई सीमा पार नदियां उफान पर थीं। सूत्रों के मुताबिक भारत ने सद्भावना के तौर पर यह जानकारी दी थी।
अभी भी स्थगित है सिंधु जल संधि
हालांकि, सिंधु जल संधि, जिसे भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में रोक दिया था, वह अभी भी "स्थगित" है। सूत्र ने बताया कि सिंधु आयोग सहित इस संधि के किसी भी तंत्र के तहत कोई हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा नहीं किया जा रहा है।
फसल-व्यापार सब चौपट
पाकिस्तान में बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है, जिसमें 800 से अधिक लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। ए.पी. की रिपोर्ट के मुताबिक, फसलें और व्यापार दोनों चौपट हो गए हैं, और कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
पंजाब प्रांत की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि रावी, सतलुज और चिनाब नदियों के किनारे स्थित 1,432 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे लगभग 1200000 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और 248,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications