कोरोना के मामलों में 201 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 18795 मरीज

कोरोना वायरस के दैनिक मामलो में 201 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 28 सिंतबर: कोरोना वायरस के मामलों को लेकर एक राहत भरी खबर आई है और संक्रमण के दैनिक केस 20 हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस 18,795 नए मरीज मिले हैं, जबकि 26,030 मरीज ठीक हुए हैं। दैनिक मामलों के नजरिए से यह बीते 201 दिनों के दौरान सबसे बड़ी गिरावट है। इन नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,97,581 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,29,58,002 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोना के 18 हजार नए मरीज, COVID Health Ministry | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से बीते एक दिन में 179 लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,47,373 हो गई है। इसके अलावा कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव मामले घटे हैं और फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,92,206 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 87,07,08,636 डोज दी जा चुकी हैं, जिनमें से 1,02,22,525 टीके पिछले 24 घंटों के भीतर लगाए गए हैं। यह लगातार 5वीं बार है जब देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

    कुल एक्टिव मामलों में से 55 फीसदी अकेले केरल में
    वहीं, केरल में अभी भी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है और कुल मरीजों में से 11699 मरीज अकेले केरल में मिले हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में केरल के भीतर कोरोना वायरस के कारण 58 मरीजों की जान गई है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 55 फीसदी केस अकेले अकेले केरल में ही हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 84.70 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं, जबकि 42.83 डोज पहुंचाई जाने की प्रक्रिया में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+