‘ये PM मोदी पर है कि वे दुनिया के संकट को किस रूप में देखते हैं...’, अमेरिका ने कहा- भारत हमारा एक अहम साझेदार

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि भारत, अमेरिका (USA) के लिए एक रणनीतिक साझेदार बना हुआ है और यह नई दिल्ली को तय करना है कि मिडिल ईस्ट सहित दुनिया भर में किसी विशेष संकट की स्थिति पर उनका रुख क्या होगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारत एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है और मुझे लगता है कि जब प्रधानमंत्री मोदी यहां थे तो उन्होंने ये सभी चीजें महसूस की थीं।"

india can decide stance on global crisis

किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, "लेकिन हम इसे भारत सरकार और प्रधानमंत्री पर छोड़ देंगे कि वे दुनिया भर में किसी भी विशेष संकट पर उनका रुख क्या होगा, जिसमें मिडिल ईस्ट भी शामिल है।"

जॉन किर्बी ने कहा कि भारत एक प्रमुख रणनीतिक भागीदार बना रहेगा और हम हर दिन उस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

इस बीच व्हाइट हाउस ने भी गाजा को लेकर इजराइल को चेतावनी दी है। जॉन किर्बी ने कहा कि हम मानते हैं कि इजराइल की सेना द्वारा गाजा पर दोबारा कब्जा करना अच्छा नहीं है। यह इजराइल के लिए अच्छा नहीं है। यह इजराइली लोगों के लिए अच्छा नहीं है।

हालांकि, ये सलाह पहली बार नहीं दी गई है। इसके पहले भी राष्ट्रपति बाइडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यही बात कहते रहे हैं।
इस बीच बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि गाजा और वेस्ट बैंक को मिलाकर एक कर देना चाहिए और शासन की जिम्मेदारी फिलिस्तीन अथॉरिटी को दे दी जानी चाहिए।

हालांकि, इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए जरूरी है कि जंग को पहले खत्म किया जाए। ब्लिंकन ने नेतन्याहू के इस बयान पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा की सिक्योरिटी अनिश्चित काल तक इजराइली सेना संभालेगी।

आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था। इसके जवाब में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। एक महीने से अधिक समय से चल रहे इस जंग में इजराइल ने गाजा के कई इलाके को नेस्तनाबूद कर दिया है।

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में 10,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें से 4,300 से अधिक बच्चे शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+