India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच चीन की एंट्री, बीजिंग में भारतीय राजदूत के साथ अहम बैठक
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारी लियू जिनसोंग ने बीजिंग स्थित भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। यह मुलाकात सोमवार को हुई और चीनी विदेश मंत्रालय ने इसकी एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की। वहीं इस दौरान भारत ने चीन की सरकारी मीडिया के द्वरा भारत के खिलाफ खबर चलाने के लिए आपत्ति दर्ज की।मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि 7 मई की सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला करने की कोशिश की। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्ता को तहस-नहस कर दिया। चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ।
चीन ने किया स्वागत, निभाना चाहता है रचनात्मक भूमिका
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया समझौता अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आशा के अनुरूप है और चीन इस सकारात्मक विकास का स्वागत करता है।लियू जिनसोंग ने कहा, 'चीन आशा करता है कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम को और मजबूत करेंगे, आगे किसी टकराव से बचेंगे, मतभेदों को संवाद और बातचीत के माध्यम से सुलझाएंगे और राजनीतिक समाधान की राह पर लौटेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि, चीन भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संवाद बनाए रखने को तैयार है और क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में रचनात्मक भूमिका।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को क्यों चाहिए जंग? पर्दे के पीछे की बड़ी वजह आई सामने
भारतीय दूतावास ने 'ग्लोबल टाइम्स' को दी चेतावनी
इस बीच, बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीनी सरकारी टैब्लॉयड 'ग्लोबल टाइम्स' को आगाह किया है कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करे।
बता दें कि, भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीत चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत विरोधी कई खबर चलाई थी। जिस पर भारत ने आपत्ति जताई थी।
ये भी पढ़ें Russia-Ukraine War Update: अब रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, शांति वार्ता में फिर चौधरी बनना चाहते हैं ट्रंप!












Click it and Unblock the Notifications