India-Pak Tension: जेल में बंद इमरान खान जमानत के चक्कर में दे रहे भारत को धमकी, नहीं सुन रहा कोई।

India-Pak Tension: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके साथ भारत की कार्रवाई पर बयान दिया है। उन्होंने भारत से सोच-समझकर एक्शन लेने को कहा है। इमरान खान ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना की औपचारिकता के बाद कहा कि, "पहलगाम की घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
खान ने 2019 में पुलवामा हमले के समय इसी तरह की स्थिति को याद करते हुए ऐसी घटनाओं पर भारत की जवाबी कार्रवाई की आलोचना की। इमरान ने कहा कि सहयोग की पेशकश के बावजूद भारत ने ठोस सबूत नहीं दिए। उन्होंने कहा, "जब फाल्स फ्लैग पुलवामा ऑपरेशन की घटना हुई, तो हमने भारत को हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा।"

सबूत दिए पर पाक ने नहीं की कोई कार्रवाई

हालांकि इमरान ने अपने बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया कि 26/11 के मास्टरमाइंड और घोषित आतंकवादी हाफिज सईद को लेकर भारत ने कई सबूत दिए, जिसको लेकर ना तो इमरान की सरकारन ने कुछ किया था, ना उनसे पहले वाली सरकारों ने और ना ही मौजूदा शरीफ सरकार ने उसे भारत को सौंपा। ऐसे में ये कैसे माना जाए कि भारत यदि कोई सबूत देता है तो पाकिस्तान उसको मानेगा। और तो और 9/11 हमले को अंजाम देने वाला खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही पाया गया था जब उसे अमेरिकी सेना ने मारा। हालांकि इतना सब बोलने के बाद भी पाकिस्तानी आर्मी और पाकिस्तानी सरकार दोनों ही इमरान को जेल में बंद रखना चाहती हैं। यहां तक कि उनकी जमानत का दूर-दूर तक कोई ठिकाना नहीं है।

India-Pak Tension

भारत को जवाब देने में सक्षम पाक- इमरान

जेल के भीतर बंद इमरान ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान भारत के किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति को कमज़ोरी नहीं समझा जाना चाहिए। खान ने 2019 में अपनी सरकार का रुख याद दिलाते हुए कहा, "पाकिस्तान के पास भारत के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी क्षमता है।" इस दौरान इमरान न्यूक्लियर पावर की भी धौंस जमाते दिखे।

Take a Poll

370 के सहारे आग लगाने की कोशिश में इमरान

खान ने भारत के अंदर आग सुलगाने के लिए एक बार फिर कश्मीर का राग सुलगाने के लिए कहा कि आर्टिल 370 के हटने के बाद कश्मीरियों में आज़ादी की चाहत और बढ़ गई है। जबकि असल सच ये है कि वहां रोजगार के पैदा होने से और पाकिस्तानी फौज को किराए के पत्थरबाज ना मिलने से पाकिस्तान परेशान है। जिसकी वजह से उन्हें कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान के नेताओं की लानत-मलानत

इमरान खान ने पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ और दूसरे नेताओं जैसे आसिफ जरदारी की आलोचना करते हुए उन पर राष्ट्रीय मुद्दों को दरकिनार कर निजी हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। खान ने कहा कि वे अपने विदेशी वित्तीय हितों के कारण भारत के खिलाफ चुप रहते हैं। साथ ही खान ने दावा किया कि "नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी जैसे स्वार्थी लोगों से किसी भी तरह के सख्त रुख की उम्मीद करना बेवकूफी है।" खान ने पाकिस्तान के भीतर एकता का आग्रह करते हुए कहा कि आंतरिक विभाजन देश की बाहरी खतरों का सामना करने की क्षमता को कमजोर करता है। यानी कि इमरान खान को पता है कि उनके देश से बलूचिस्तान किसी भी वक्त अलग हो सकता है।

इमरान के भारत पर झूठे आरोप

इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि उसके पास खुफिया जानकारी है कि पहलगाम की घटना को बहाने के तौर पर इस्तेमाल करके भारतीय सेना हमला कर सकती है। वहीं सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले का पाकिस्तान की ओर से माकूल जवाब दिया जाएगा। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो गए हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। जवाब में, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंद कमरे में बैठक के दौरान सैन्य बलों को पूरी तरह से ऑपरेशनल आज़ादी दे दी।

भारत खतरा पैदा करता है- इमरान

खान ने अपने डर को दोहराते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व अपने वैचारिक रुख के कारण बॉर्डर से परे भी खतरा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यों की विडंबना यह है कि आंतरिक राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कथित भारतीय शत्रुता के खिलाफ पाकिस्तान को एकजुट किया है। इतने बयान देने के बावजूद इमरान ने एक बार भी ये नहीं माना कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया है। हालांकि इमरान खान लंबे वक्त से जेल बंद हैं और अभी उन्हें वहां और वक्त गुजारना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+