चीन में कोरोना के बाद फैली कौन सी रहस्यमयी बीमारी, जिसे लेकर भारत भी हुआ अलर्ट?

चीन के वुहान में कोरोनावायरस के उभरने के बाद दुनिया ने 100 वर्षों में सबसे घातक महामारी का सामना किया था। दुनिया भर में इस वायरस के तबाही मचाने के लगभग चार साल बाद चीन में एक और वायरस के फैलने की खबर आ रही है। इसे रहस्यमयी निमोनिया बताया जा रहा है।

ऐसा लगता है कि दुनिया घूमकर चार साल पहले के दौर में वापस लौट गई है। याद कीजिए कोरोना का वह दौर जब चीन ने दुनिया से कोविड के मामले छुपाए। उसने WHO को तुरंत सूचित करने में बहुत कम रुचि दिखाई थी। चीन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग WHO को बच्चों में बड़ी संख्या में अज्ञात निमोनिया के मामलों की रिपोर्ट करने में विफल रहा।

India monitoring respiratory illness cases in China

चीन में एक बार फिर से वही स्थिति आती दिख रही है। ऐसे में दुनिया के कई देश चिंतित हो गए हैं। WHO तथा प्रोमेड भी इस संबंध में चेतावनी जारी कर चुका है। इस बीच भारत सरकार भी इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करने के सख्‍त न‍िर्देश द‍िए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी शनिवार को कहा था क‍ि स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में बच्चों में फैली सांस की बीमारी के मामलों में वृद्धि पर करीब से नजर रख रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बस नियमों का पालन करते रहने की जरूरत है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 नवंबर को एक बयान में कहा कि हम चीन में फैल रही नई सांस की बीमारी के खतरे को देखते हुए देश के सभी हिस्सों में बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि सरकार ने मामले में किसी तरह के अलर्ट या चेतावनी देने से साफ इनकार कर दिया। कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, पर कोविड-19 की तरह स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

राज्यों को दिशा-निर्देश

सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश 'कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए ऑपरेशनल डॉयरेक्शन' लागू करें। जिला और राज्य निगरानी कमेटी आईएलआई/ एसएआरआई (ILI/SARI) के रुझानों की नजदीकी से निगरानी करें। श्वसन संबंधी बीमारी में वृद्धि मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, एसएआरएस-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) जैसे सामान्य कारणों से होते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है, फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी

आपको बता दें कि इन दिनों चीन में एक रहस्यमयी निमोनिया बीमारी का प्रकोप चल रहा है। यह बीमारी बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा असर डाल रही है। इसके चलते चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील (करीब 800 किमी) के दायरे में सभी अस्पताल मरीजों से भरे हैं।

बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पीड़ित बच्चों में फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, चीन में एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह बीमारी कोरोना काल की याद दिला रही है।

चीन में फैल रहा यह रहस्यमय प्रकोप निमोनिया से मिलता -जुलता है। इसलिए कई लोग इसे रहस्यमयी निमोनिया भी कह रहे हैं। इस रहस्यमयी निमोनिया के लक्षणों की बात करें तो इसमें बच्चों को बिना खांसी के तेज बुखार और फेफड़ों में सूजन हो रही है।

एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल और एंटीफंगल दवाओं की मदद से निमोनिया का इलाज किया जा सकता है। लेकिन, इस बीमारी में बच्चों के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिख रहा। हालांकि राहत की बात ये है कि इस बीमारी में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+