भारत ने UN में पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- हाफिज सईद को राजनीति में लाना चाहता है पड़ोसी मुल्क

न्यू यॉर्क। भारत ने एक बार फिर से आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान व उसके सहयोगी चीन को संयुक्त राष्ट्र में घेरा। भारत ने कहा कि, पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवाद फैला रहा है और चीन उसका सहयोग कर रहा है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने चीन का नाम लिए बिना बुधवार को सुरक्षा परिषद में कहा कि, 'आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देश सहयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ देश अपने संकीर्ण राजनीतिक और अपने सामरिक फायदे के लिए आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

un

सैयद अकबरुद्दीन ने सुरक्षा परिषद में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का भी जिक्र किया था जिसे हाल ही में पाकिस्तान ने नजरबंदी से हटाकर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकी हाफिज सईद को देश में कार्यालय खोलने व चुनाव लड़ने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। हाफिज सईद 2008 के मुंबई हमलों का मास्टर माइंड है। पाकिस्तान उसे मुस्लिम लीग के बैनर तले राजनीति में उतार रही है।

प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि कुछ देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवंधित व्यक्तियों को राजनीतिक लाने की कोशिश कर रहे हैं। जो कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। अकबरूद्दीन ने कहा कि कई देश कुछ गंभीर मुद्दों पर गंदी राजनीतिक कर रहे है। इनकी वजह से परिषद की प्रतिबंध समितियां ठोस प्रगति करने में विफल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+