Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ेंगे दाम? सरकार ने बताया कितना बचा है स्टॉक?
Petrol Diesel Price: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर भारत पर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसी चर्चा थी कि शायद इस युद्ध की वजह से भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ेंगे। इसके साथ ही इनके स्टॉक पर भी असर पड़ेगा। लेकिन सरकार ने अब इस पर सूत्रों के हवाले जानकारी दी है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की एनर्जी स्टॉक पोजिशन अब पहले से बेहतर हो रही है। हालात में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और इससे सरकार का भरोसा भी बढ़ा है। अधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति मजबूत होने से देश में ईंधन की उपलब्धता को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रह गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सरकार का भरोसा
सरकारी सूत्रों ने दोबारा साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और स्टॉक मौजूद हैं, जिससे इन दोनों ईंधनों की कीमतों को स्थिर बनाए रखा जा सकता है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता कम करने पर जोर
सरकार के अनुसार भारत ने अपने क्रूड ऑयल आयात के स्रोतों को और ज्यादा विविध बनाया है। पहले देश के कुल क्रूड ऑयल आयात का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के अलावा दूसरे स्रोतों से आता था। अब इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि भारत ने करीब 10 प्रतिशत ज्यादा क्रूड ऑयल ऐसे स्रोतों से आयात करना शुरू किया है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भर नहीं हैं।
LPG की कीमतों पर कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस की तरफ से LPG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि सरकार का बयान केवल पेट्रोल और डीजल की कीमतों के संदर्भ में था और इसका एलपीजी की कीमतों से कोई संबंध नहीं था। सरकार ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी।
LPG स्टॉक को लेकर पहले थी चिंता
सरकारी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में हुई रिव्यू मीटिंग्स में यह संकेत मिले हैं कि देश का ऊर्जा स्टॉक लगातार बेहतर हो रहा है। एक समय ऐसा भी था जब LPG स्टॉक को लेकर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन अब स्थिति पहले से बेहतर हो गई है और सप्लाई को लेकर हालात स्थिर होते दिख रहे हैं।
कतर ने सप्लाई फिर शुरू करने का दिया भरोसा
सरकार के अनुसार कतर (Qatar) ने भारत को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही रास्ता पूरी तरह से खुल जाएगा, वह भारत को एलपीजी की सप्लाई फिर से शुरू कर देगा। इसके अलावा भारत के पास फिलहाल एलएनजी (LNG) का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कई देशों से एलएनजी सप्लाई के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर शुरू हुआ कार्गो मूवमेंट
सरकारी सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Straits of Hormuz) से कार्गो मूवमेंट फिर से शुरू हो गया है। यह तब संभव हुआ जब ईरान ने यह भरोसा दिया कि जब तक उसके क्षेत्र से हमला नहीं होता, वह अपने पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाएगा। इस आश्वासन के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Oil Price Surge: पेट्रोल की कीमतों पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का दावा, 'चुनाव के बाद महंगा होगा तेल' -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Fuel Panic: हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम से शहर बेहाल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है












Click it and Unblock the Notifications