कोरोना से कराह रहा है भारत, इमरान खान ने जताई संवेदना, पाकिस्तानी अवाम मांग रही है दुआएं

भारत में कोरोना वायरस काफी तबाही मचा रहा है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के प्रति संवेदना जताई है। जानिए पाकिस्तानी अवाम का रिएक्शन

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, अप्रैल 24: भारत में कोरोना वायरस का कहर खतरनाक स्तर पर जारी है। पिछले 24 घंटे में भारत में सवा तीन लाख से ज्यादा मरीज सामने आए हैं वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में करीब 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले एक हफ्ते में भारत में 15 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की अवाम को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर लोगों ने कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया तो देश में लॉकडाउन लगाने की स्थिति आ जाएगी। आईये जानते हैं भारत में कोरोना वायरस की खतरनाक स्थिति पर पाकिस्तान के नेताओं और पाकिस्तानी अवाम क्या कह रही है?

इमरान खान ने चेताया

भारत की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता को चेताया है। भारत की स्थिति का हवाला देते हुए इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता से कहा है कि 'मैं आप सब लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अगर हमने एहतियात नहीं बरती तो चंद दिनों में, हफ्ते भर में, ज्यादा से ज्यादा दो हफ्ते में हमारे वो हालात होने वाले हैं।' इमरान खान ने पाकिस्तान के लोगों से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की गुजारिश की है। इमरान खान ने आगे कहा कि 'मीडिया में खबरें आ रही हैं कि भारत में कोरोना संक्रमितों की वजह से अस्पताल भर चुके हैं, मरीजों की सड़कों पर मौत हो रही है और भारत की स्थिति कोरोना की वजह से काफी खराब है। ऐसे में अगर हमने कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन नहीं किया तो ज्यादा से ज्यादा दो हफ्ते में हमारी स्थिति भी वैसी ही हो जाएगी। इमरान खान ने कहा कि 'अगर ईद तक लोगों ने गाइडलाइंस का पालन नहीं किया तो हमें मजबूरन देश में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा क्योंकि हमारे अस्पताल भी पूरी तरह से मरीजों से फुल हो जाएंगे और डॉक्टरों के पास नये मरीजों को देखने का, इलाज करने का वक्त नहीं होगा।'

इमरान खान ने किया ट्वीट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कोरोना संक्रमण काल में एकजुट होने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'मैं भारत के लोगों को एकजुटता का संदेश देना चाहता हूं, भारत अभी खतरनाक कोरोना वायरस से जूझ रहा है। हम भारत के लोगों के जल्द से जल्द कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं। हम पूरी दुनिया के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमें मानवता के लिए कोरोना वायरस महामारी से एकसाथ आकर लड़ने की जरूरत है'

भारत के साथ पाकिस्तान

कोरोना वायरस से लोगों की हो रही मौतों को लेकर पाकिस्तान के कई युवाओं ने भारतीय लोगों के साथ संवदना जताई और दुआएं मांगी है कि भारत को जल्द से जल्द कोरोना वायरस के कहर से निजात मिले। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए भारत में कोरोना पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'हम कोरोना वायरस के इस विकराल समय में भारत के लोगों के साथ हैं, कोरोना वायरस से पाकिस्तान भी काफी परेशान है। मैं पाकिस्तान के लोगों की तरफ से कोरोना पीड़ित भारतीय परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताता हूं।'

भारत के लिए दुआएं

वहीं, भारत की खराब स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान में भारत के लिए दुआएं मांगी जा रही है। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। वहीं, ट्विटर पर #PakistanstandswithIndia हैशटैग से पाकिस्तान के लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट ने भारत को 50 एंबुलेंस और सहायताकर्मी मुहैया कराने की पेशकश की है। पाकिस्तान के लोग ट्विटर पर कह रहे हैं कि भले ही दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हैं लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में दोनों देशों को साथ आना चाहिए और कोरोना खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।

कोरोना से कराहता भारत

भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.46 लाख नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 2,600 लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों में भारत में कोरोना के लगभग 9.94 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के कारण भारत में 2 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। वहीं, ब्राजील में गुरुवार को कोरोना के 79,719 नए मामले सामने आए, इस दौरान अमेरिका में 62,642 जबकि तुर्की में 54,791 नए मामले दर्ज किए गये। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना के कई गुना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। गुरुवार को विश्वभर में दर्ज किए गए कोरोना के 8.9 लाख मामलों में से 37% मामले अकेले भारत में दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+