सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच 5 सूत्रीय सहमति

सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के बीच 5 सूत्रीय सहमति

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद( India-China Border Issue) मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से लंबी मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा पर तनाव खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच 5 सूत्रीय सहमति बनी है। दोनों देशों ने सीमा पर तनाव कम करने की दिशा में सहमति जताई ।

Recommended Video

    Moscow में India-china के विदेश मंत्रियों की बैठक,LAC पर तनाव घटाने के लिए राजी | वनइंडिया हिंदी

     भारत चीन के बीच पांच सूत्रीय सहमति

    भारत चीन के बीच पांच सूत्रीय सहमति

    भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच बने तनाव को कम करने के लिए चीन और भारत के विदेश मंत्रियों की मुलाकात मॉस्को में हुई। भारत केविदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग यी के बीच करीब ये मुलाकात ढ़ाई घंटे लंबी चली। इस मुलाकात के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय( MEA) की ओर से जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच पांच सूत्रीय सहमति बनी है। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने माना कि भारत-चीन संबंधों को विकसित करने के लिए दोनों पक्षों को नेताओं की दोनों देशों के बीच मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए।

     दोनों देशों के बीच संवाद जारी रखने पर सहमति

    दोनों देशों के बीच संवाद जारी रखने पर सहमति

    विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने माना कि सीमा पर तनाव कम करने के लिए और स्थिति को यशास्थिति बनाए रखने के लिए संवाद को जारी रखना जरूरी है। भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने माना कि आपसी संवाद जारी रखना चाहिए। सीमा विवाद के साथ-साथ भारत और चीन के बीच हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

     सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी

    सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी

    वहीं इस चर्चा के दौरान दोनों देशों ने माना कि जल्द ही सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने माना कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए और सीमा पर तनाव को कम करना चाहिए। वहीं इस बाच को लेकर बी चर्चा हुई कि भारत-चीन के बीच सीमावर्ती इलाकों के प्रबंधन को लेकर हुए समझौतों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए।

     बातचीत के लिए भारत तैयार

    बातचीत के लिए भारत तैयार

    इस मुलाकात के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग ली ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों के बीच तनाव होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसका असर संबंधों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती सैनिकों को जल्द ही पीछे हट जाना चाहिए ताकि स्थिति खराब न हो सके। उन्होंने कहा कि भारत के साथ बातचीत के लिए चीन हमेशा तैयार। वहीं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सीमा पर तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता। भारत ने चीन को लेकर अपनी नीति नहीं बदली है, यही उम्मीद चीन से भी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+