India-China: 'मानसरोवर यात्रा, डायरेक्ट विमान सेवा', जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री के बीच किन मुद्दों पर चर्चा
India-China: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार(21 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। बता दें कि G20 विदेश मंत्री की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। इस दौरान ही उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की।
G20 की बैठक से इतर मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बैठक को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "जोहनसबर्ग में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक ने मुझे आज सुबह चीन के सीपीसी पोलिटब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करने का अवसर प्रदान किया।"

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
वहीं भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के मुलाकात को लेकर नई दिल्ली में एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने कहा, "दोनों मंत्रियों ने नवंबर में अपनी आखिरी मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुए घटनाक्रम की समीक्षा की। जिसमें विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाने को लेकर चर्चा की।"
शंघाई सहयोग संगठन को लेकर भी चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि, दोनों नेताओं के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा, डायरेक्ट विमान सेवा की बहाली और यात्रा सुविधा पर चर्चा की गई। इसके अलावा G20 और शंघाई सहयोग संगठन को लेकर भी चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 2024 के अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।"
इस साल विदेश सचिव स्तर की हुई थी वार्ता
बता दें कि, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस साल 26-27 जनवरी को बीजिंग का दौरा किया था। जहां भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री संवाद तंत्र की बैठक 27 जनवरी को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications