भारत के बारे में अच्छी अच्छी बातें बताने वाले ब्लॉगर पर प्रतिबंध, सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट, जानिए वजह
भारत ने न्यूजीलैंड के व्लॉगर कार्ल रॉक को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। जानिए भारत सरकार ने ब्लॉगर के भारत एंट्री पर क्यों बैन लगाया है?
नई दिल्ली, जुलाई 10: भारत के बारे में अच्छी अच्छी बातें बताने वाले, देश के टूरिज्म को फ्री में प्रमोट करने वाले और भारत की संस्कृति को दुनिया के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाने वाले ब्लॉगर कार्ल रॉक के भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्ल रॉक ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया है कि उनके भारत एंट्री पर बैन लगा दिया गया है और भारत सरकार ने ऐसा क्यों किया है, इसके पीछे की वजह को नहीं बताया है।

कार्ल रॉक के भारत आने पर प्रतिबंध
समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों का हवाला देते हुए कार्ल रॉक के भारत एंट्री पर प्रतिबंध की पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने न्यूजीलैंड के यू-ट्यूब ब्लॉगर कार्ल रॉक पर एक साल के लिए भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कार्ल रॉक को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि कार्ल रॉक ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है, इसीलिए उनपर प्रतिबंध लगाया गया है। व्लॉगर ने पहले दावा किया था, कि दुबई और पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए भारत छोड़ने के बाद सरकार ने उसे बिना कोई कारण बताए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, जिसकी वजह ले नो नई दिल्ली में रहने वाली अपनी पत्नी और परिवार से अलग हो गये हैं।
Recommended Video

ब्लॉगर ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से भी ब्लॉगर कार्ल रॉक को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने की पुष्टि कर दी है। पीटीआई ने बिना नाम लिए गृह मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कार्ल रॉक को वीजा शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और फिर उनके ऊपर एक साल के प्रतिबंध लगाया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि वो भारत टूरिस्ट वीजा पर आते थे, लेकिन भारत में वो व्यापार करते हुए पाए गये हैं, लिहाजा उन्हें एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि ''न्यूजीलैंड मूल के व्लॉगर कार्ल रॉक को भारत सरकार द्वारा कई वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है।"

भारत में की है कार्ल ने शादी
ब्लॉगर कार्ल रॉक ने कहा कि उनकी पत्नी मनीषा मलिक हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्हें ब्लैक लिस्ट कर सरकार उन्हें उनकी पत्नी और परिवार से अलग कर रही है। न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न को टैग करते हुए कार्ल ने अपने ट्वीट में उनसे इस मामले में दखल देने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट पर वरिष्ठ राजनयिकों, पत्रकारों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल को भी टैग किया है। इसके साथ ही कार्ल रॉक ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वो करीब 269 दिनों से अपनी पत्नी से नहीं मिल पाए हैं।

केजरीवाल की तारीफ करने की सजा ?
आरोप लगाया जा रहा है कि ब्लॉगर कार्ल रॉक ने एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्लाज्मा डोनेशन की पहल करने के लिए तारीफ कर दी थी, जिसको लेकर भारत सरकार ने उनकी भारत एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। कार्ल रॉक ने ऑनलाइन याचिका में लिखा है कि ''मैंने अक्टूबर 2020 में दुबई और पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए भारत से निकला था, और फिर उन्होंने हवाई अड्डे पर मेरा वीजा रद्द कर दिया। उन्होंने मेरा वीजा क्यों रद्द किया, इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया। दुबई में मैंने एक नए वीजा के लिए आवेदन किया तो उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया और बताया कि मुझे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। लिहाजा, मुझे वो वीजा नहीं दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications