चीन से तनाव के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर बड़ा फैसला

इस साल चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में काफी तनाव बढ़ा है। इन सबके बीच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्रियों के बीच बैठक हुई है।

नई दिल्ली/कैनबरा 22 जून : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष रिचर्ड मार्लेस के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी "मुक्त, खुले, समावेशी और समृद्ध" हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया लोकतांत्रिक मूल्यों का साझा करते हैं। एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए समान दृष्टिकोण रखते हैं।

rajnath and aus defence minister

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को जून 2020 में प्रधान मंत्री स्तर की वर्चुअल शिखर बैठक के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि "ऑस्ट्रेलिया भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल में एक प्रमुख भागीदार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान एंव रक्षा मंत्री मार्लेस को राजधानी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत के चार दिवसीय यात्रा पर आए मार्लेस ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा हुई। बातचीत में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मार्लेस की पहली उच्च स्तरीय यात्रा

मार्लेस की पहली उच्च स्तरीय यात्रा

पिछले महीने संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन नीत गठबंधन की हार के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी सत्ता में आयी। उसके बाद मार्लेस की यात्रा ऑस्ट्रेलिया से भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। मार्लेस ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री भी हैं और उनकी चार दिवसीय भारत यात्रा सोमवार को शुरू हुई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, "दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए नयी पहल का पता लगाएंगे। दोनों मंत्री साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।"मार्लेस ने गोवा में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड का दौरा किया।

रक्षा साझेदारी महत्वपूर्ण

रक्षा साझेदारी महत्वपूर्ण

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "भारत और ऑस्ट्रेलिया की जून 2020 से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और रक्षा इस साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है। यह साझेदारी मुक्त, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।" बयान में कहा गया है, "दोनों लोकतंत्रों के पूरे क्षेत्र की शांति और खुशहाली में समान हित हैं।" इससे पहले उप प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक योग सत्र में भी भाग लिया। उन्होंने ट्वीट किया था, "भारत में कुछ दिनों की व्यस्तता से पहले सुबह की शुरुआत योग के साथ हुई। कुछ दिनों के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच, अपने समकक्षों से मिलने और करीबी साझेदारी को देखने के लिए उत्सुक हूं।" सिंह ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते देखकर खुशी हुई।"

योग दिवस पर क्या कहा मार्लेस ने

योग दिवस पर क्या कहा मार्लेस ने

उन्होंने कहा, "योग दिवस कार्यक्रम में उनकी भागीदारी इन समारोहों को उल्लेखनीय और खास बना देती है। नयी दिल्ली में उनसे मिलने को उत्सुक हूं।"रिचर्ड मार्लेस ने सोमवार को कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया का 'सबसे करीबी' सुरक्षा साझेदारों में से एक है तथा ऑस्ट्रेलिया मुक्त एवं समावेशी हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए उसके साथ निकटता से काम करने को इच्छुक है।

चीन-ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव काफी बढ़ गया था

चीन-ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव काफी बढ़ गया था

बता दें कि इस साल चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में काफी तनाव बढ़ा है। फरवरी 2022 ममें ऑस्ट्रेलिया के तट के पास ही चीनी नौसेना के एक जहाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया के एक विमान पर लेजर तान देने से विवाद खड़ा हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने लेजर ताने जाने की निंदा की थी। ऑस्ट्रेलिया का कहना था कि चीनी जहाज उनके इलाके में घुसपैठ कर रहा था, जबकि चीन का कहना था कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा में था। इन सबसे अलग पिछले दिनों दक्षिणी चीन सागर के ऊपर निगरानी के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के सैन्य विमान और चीनी सैन्य विमान आमने-सामने आ गए थे। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+