भारत-मालदीव तनाव के बीच दूसरी हाई लेवल मीटिंग शुरू, मुइज्जू के देश से वापस लौटेंगे भारतीय सैनिक?
मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को निकालने के मसले पर दोनों देशों के बीच बातचीत नई दिल्ली में शुक्रवार को शुरू है। इससे पहले दोनों देशो के बीच मीटिंग का पहला दौर 14 जनवरी को मालदीव की राजधानी माले में हुआ था। नई दिल्ली में बातचीत का ये दूसरा दौर है।
दूसरी बैठक की बातचीत के लिए मालदीव से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में राजनयिक और सैन्य दोनों प्रतिनिधि शामिल हैं। मालदीव में भारतीय सैन्य कर्मियों की उपस्थिति को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है।

पिछली बैठक में दोनों देशों के बीच भारतीय सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया में तेज़ी लाने पर सहमति बनी थी। बैठक में दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की थी और विकास सहयोग सहित आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच हाई लेवेल मीटिंग का उद्देश्य इस मसले का ऐसा हल तलाशना है, जो दोनों देशों को मंजूर हो। भारत के करीब 77 सैनिक मालदीव में मौजूद हैं। ये नॉन मिलिट्री ऑपरेशन्स में वहां की सेना की मदद करते हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की थी। उनकी मांग के बाद कोर ग्रुप का गठन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications