अमेरिका ने भारत को बताया महान दोस्त, फ्रांस ने कहा 'पहाड़', स्वतंत्रता दिवस पर विदेशों से मिले गर्व भरे मैसेज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सराहना की है।
नई दिल्ली, अगस्त 15: भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और ऐसे मौके पर भारत आज अपनी आजादी को उल्लास के साथ मना रहा है। भारत के लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और इस पावन मौके पर दुनिया के अलग अलग देशों से भी भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं और भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की जा रही है। आईये जानते हैं विश्व के अलग अलग देशों से भारत को स्वतंत्रता दिवस पर क्या संदेश मिले हैं और भारतीय लोकतंत्र पर किसने क्या कहा है।

अमेरिका से बधाई और शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सराहना की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ''इस दिन, 15 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश द्वारा निर्देशित, भारत ने स्वतंत्रता की ओर अपनी लंबी यात्रा हासिल की। आज लोकतंत्र के माध्यम से लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और हमारे दोनों देशों के बीच विशेष बंधन का आधार है''।

भारत के साथ संबंध पर जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों का जीवंत संबंध दशकों से है और अमेरिका में रहने वाले 40 लाख से ज्यादा भारतीयों ने मजबूती से दोनों देशों की साझेदारी और भागीदारी को जीवंत रखा है। भारत-अमेरिका संबंधों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, ''पिछले साल हमारे देश नए तरीकों से एक साथ आए हैं, क्योंकि हम वैश्विक विनिर्माण का विस्तार करने के लिए जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी में काम करने सहित कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक साथ आए हैं और हमारी कोशिश है कि हम सुरक्षित और प्रभावी तरीके से इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के लोगों तक महामारी से बचने के उपाय पहुंचा सकें।

भारत के साथ महान दोस्ती
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देकर कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ''एक साथ हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हमारे दो महान और विविध लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं और जैसा कि हम करते हैं, हमारे राष्ट्रों के बीच दोस्ती फलती-फूलती और बढ़ती रहेगी। मैं उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जो आज भारत में, संयुक्त राज्य अमेरिका में और दुनिया भर में एक सुरक्षित और खुशहाल भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं''।
फ्रांस से भारत को बधाई
भारत के एक और खास दोस्त फ्रांस ने भी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को एक सच्चा दोस्त बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पिछले 70 सालों भारत कभी भी विपरीत परिस्थितियों के आगे नहीं झुका है और हमेशा से समावेशी रूप से आगे बढ़ता रहा है। फ्रांस इस भावना को पूरी तरह से साझा करता है। भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस मौके पर मैं अपने सभी भारतीय दोस्तों को शुभकामनाएं देता हूं। वसुधैव कुटुम्बकम!''












Click it and Unblock the Notifications