अमेरिका में कोरोना की डरावनी रफ्तार, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या पिछले 8 महीने में सबसे अधिक

न्यूयॉर्क, अगस्त 27। अमेरिका में कोरोना से हालात एकबार फिर बदतर स्थिति में पहुंच चुके हैं। गुरुवार को यहां पर अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख को पार कर गई, जो कि पिछले 8 महीने में सबसे अधिक है। अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की तरफ से ये जानकारी दी गई है। अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण नए मरीजों की संख्या में तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में अस्पताल के अंदर भर्ती हुए मरीजों की संख्या दोगुनी से भी अधिक है।

इस साल जनवरी में अस्पताल में भर्ती थे 1 लाख से अधिक मरीज

इस साल जनवरी में अस्पताल में भर्ती थे 1 लाख से अधिक मरीज

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में औसतन हर घंटे 500 से ज्यादा संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इस साल 6 जनवरी को अमेरिका में अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक 1,32,051 थी। ये अमेरिका में अस्पताल में भर्ती मरीजों का अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके बाद वैक्सीनेशन में रफ्तार आने के बाद 28 जून को ये आंकड़ा अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर 13,843 तक पहुंच गया, लेकिन उसके बाद से तो इसमें बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है।

दक्षिणी अमेरिका बना नए मरीजों का केंद्र

दक्षिणी अमेरिका बना नए मरीजों का केंद्र

अमेरिका में जुलाई से कोरोना के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। हालांकि इसके पीछे अमेरिका का खुद को मास्क फ्री घोषित करना भी माना जा रहा है। अमेरिका में अब कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मरीज सामने आ रहे हैं। अभी दक्षिणी अमेरिका कोरोना के नए मरीजों का सेंटर है, लेकिन अस्पतालों में मरीज देशभर में बड़ रहे हैं।

अमेरिका में 32 फीसदी बच्चे अस्पताल में भर्ती

अमेरिका में 32 फीसदी बच्चे अस्पताल में भर्ती

अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फ्लोरिडा में सबसे अधिक कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं टेक्सास और कैलिफोर्निया में भी संख्या काफी अधिक है। अलबामा, फ्लोरिडा और जॉर्जिया के अस्पतालों में 95% से अधिक बेड घिरे हुए हैं। इन सब आंकड़ों के बीच हैरानी वाली बात ये है कि नए मरीजों में बच्चों की संख्या काफी अधिक है। इसके अलावा बिना टीकाकरण वाले मरीज भी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में 2,000 से बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास में पूरे अमेरिका के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की 32 फीसदी आबादी बच्चों की है।

ये भी पढ़ें: बढ़ा तीसरी लहर का खतरा! 24 घटों में मिले कोरोना के 44658 मरीज, 496 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+